अलवर

अब सिनेमा के बाद घर बैठकर मनोरंजन करना होगा महंगा, आम आदमी की कटेगी जेब

अब सिनेमा के बाद घर बैठकर मनोरंजन करना भी महंगा हो गया है।

2 min read
Jan 15, 2018

अलवर.सिनेमा हॉल में फिल्मे देखकर मनोरंजन करना तो पहले ही महंगा हो गया था लेकिन रही कसर अब घर बैठकर मनोरंजन करने वाले केबल पर भी अधिक टैक्स लगाकर सरकार ने पूरी कर दी है। अलवर में अब केबल पर मनोरंजन करना ही मुश्किल हो गया है। इस महीने ही केबल पर घर में मनोरंजन का आनंद लेने वाले उपभोक्ताओं पर जीएसटी के नाम पर प्रति कनेक्शन 10 से 20 प्रतिशत चार्ज महंगा कर दिया है।

सरकार ने 100 रुपए तक के सिनेमा टिकटों पर पहले ही 18 प्रतिशत व इससे अधिक पर 28 प्रतिशत कर दिया है। इसके कारण मल्टीपलक्स पर सिनेमा देखना बहुत महंगा हो गया है। एक परिवार में चार सदस्य होने पर मल्टीपलक्स में सिनेमा देखने के लिए एक हजार रुपए से 1500 रुपए का खर्चा आता है। इसके कारण मल्टीपलक्स में सिनेमा देखने वालों में अधिकतर युवा ही होते हैं।एक तरफ सिनेमा हॉल में मूवी देखना महंगा हो गया था लेकिन अब अलवर में तो केबल कनेक्शन वालों ने भी घर बैठकर मनोरंजन करना महंगा कर दिया है। सरकार ने केबल आपॅरेटरों पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया है।

केबल ऑपरेटरों का कहना है कि उन्होंने सोचा कि 20 लाख तक के कारोबार पर जीएसटी नहीं लगने के कारण वे इससे मुक्त हो जाएंगे। बाद में केबल ऑपरेटरों को पता लगा कि उनका कारोबार कितना भी हो लेकिन उन्हें तो जीएसटी देना होगा। इसके कारण केबल ऑपरेटरों ने प्रति माह 200 रुपए है तो बढ़ाकर 220 रुपए प्रतिमाह कर दिया है। दूसरी ओर कई कॉलोनियो में प्रतिमाह 250 रुपए चार्ज पर 30 रुपए प्रति माह बढ़ा दिए हैं।अलवर शहर में कई स्थानों पर लोगों ने इसका विरोध किया है और अपने कनेक्शन कटवा लिए हैं। शहर में केबल ऑपरेटर कई स्थानों पर 150 रुपए तो कहीं 200 रुपए और कहीं इससे भी अधिक वसूल रहे हैं।


यह कहते हैं सम्बन्धित पक्ष

केबल ऑपरेटरों पर भी जीएसटी लग गया है जिसके कारण प्रति कनेक्शन चार्ज अधिक लिया जा रहा है। केबल ऑपरेटर को 18 प्रतिशत कर लगेगा। इसके चलते यह चार्ज बढ़ाया गया है।-

मुकेश गुप्ता, संचालक, केबल ऑपरेटर, अलवर।

केबल ऑपरेटरों पर जीएसटी लग गया है। जीएसटी नहीं देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जिसके लिए विभाग जांच कर रहा है।- एन. के. जैन, उपायुक्त, राज्य कर, अलवर।

Published on:
15 Jan 2018 07:30 am
Also Read
View All