अलवर

डॉ. करण सिंह यादव को कांग्रेस के प्रत्याशी बनाने के बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने दिया बड़ा बयान

डॉ. करण सिंह यादव को कांग्रेस के प्रत्याशी बनाने के बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि देश में सांप्रदायिक ताकतें सिर उठा रही है।

2 min read
Dec 25, 2017
jitendra singh speaks out after congress announce their candidate

कांग्रेस की ओर से उप चुनाव में डॉ. करण सिंह यादव को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र ङ्क्षसह ने कहा कि देश की राजनीति में सांप्रदायिक ताकतें सिर उठा रही है और अप्रजातांत्रिक तरीके से पार्टियां और कुछ लोग जनता की भावनाओं का गला घोटने पर उतरे हुए हैं। समाजवादी समाज की संरचना में लगे हुए लोगों का आज कर्तव्य हो गया है कि इसके विपरीत कार्य कर रही शक्तियों का मिलकर संपूर्ण ताकत से डटकर मुकाबला करें। इस काम में राहुल गांधी चाहते हैं कि मैं उनके साथ रहकर सहयोग करूं। मेरे पांच साल के कार्य सबके सामने हैं। राहुल गांधी ने हम सबके परामर्श से डॉ. करण सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है। हम सभी कांग्रेसजन पुरजोर ताकत लगाकर उनको आमजन के सहयोग से कामयाब बनाएंगे। मैं चुनाव में स्वयं कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहूंगा।

जितेन्द्र सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की चर्चा


उपचुनाव में कांग्रेस का टिकट डॉ. करणसिंह यादव को मिलने के बाद अब पूर्व सांसद जितेन्द्र सिंह को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की टीम में किसी बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। दिल्ली बैठक में भी खुद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पायलट व प्रदेश प्रभारी पांडे ने भी इस बात का पदाधिकारियों के समक्ष जिक्र किया। पूर्व सांसद सिंह उपचुनाव को लेकर पहले भी राष्ट्रीय अध्यक्ष की हरी झंडी मिलने की बात कहते रहे हैं। यही कारण है कि उपचुनाव को लेकर जितेन्द्र सिंह असंजसता ही व्यक्त करते रहे।

जिले से गए पदाधिकारियों ने ऐतराज भी जताया


बैठक के दौरान जिले से गए कई पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी के निर्णय पर एेतराज भी जताया। एेसे पदाधिकारियों का कहना था कि यह निर्णय किस फीड बैक के आधार पर किया गया। कुछ पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष पर अजमेर उपचुनाव के चलते यह निर्णय थोपने का भी आरोप जड़ दिया। बाद में एेसे पदाधिकारी बाहर आ गए। फिर पार्टी के वरिष्ठ नेता उनसे बात करने बाहर आए, लेकिन वहां भी वे प्रत्याशी के निर्णय पर एेतराज जताते रहे।

Published on:
25 Dec 2017 01:13 pm