अलवर

चौथ माता के पूजन को सुहागिन महिलाएं पहुंची मंदिर, समूह में बैठकर सुनी कहानी

श्रावन कृष्ण पक्ष की तृतीया को सुहागिन महिलाओं ने चौथ माता का व्रत श्रद्धा व आस्था के साथ किया

less than 1 minute read
Jul 25, 2024

अलवर. जिले के सकट कस्बा स्थित चौथ माता मंदिर में बुधवार को श्रावन कृष्ण पक्ष की तृतीया को सुहागिन महिलाओं ने चौथ माता का व्रत श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया। इस मौके पर सुहागिनों ने चौथ माता मंदिर पहुंचकर चौथ माता की प्रतिमा के समक्ष पूजा की और मत्था टेक माता रानी से परिवार में सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

चौथ माता के व्रत के मौके पर महिलाएं नए परिधान पहनकर भजन गाती हुई मंदिर पहुंची। मंदिर में महिलाओं की भीड़ रही। कई महिला श्रद्धालुओं ने मन्नत पूरी होने पर माता रानी को पोशाक व सिंगार की सामग्री चढाई। चौथ माता के व्रत के मौके पर सकट कस्बे का समूचा वातावरण चौथ माता के जयकारों से धर्ममयी हो गया। सुहागिन महिलाओं ने चौथ माता का व्रत रखकर चौथ माता की पूजा अर्चना की।

मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्र में महिलाओं ने समूह में बैठकर माता की कहानी सुनी व सूर्य देव को जल चढ़ाकर बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद लिया। माता से अखंड सुहाग व सुख समृद्धि की कामना की। देर रात चांद दिखने पर चौथ माता को जल चढ़ाकर अपना व्रत पूरा किया। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए तथा चौथ माता को भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया गया। मंदिर महंत शरद पाराशर ने बताया कि चौथ व्रत को लेकर मंदिर में विराजित चौथ माता, संतोषी माता, गणेशजी, शिवजी, हनुमानजी व भैंरू बाबा की प्रतिमाओं की फूल बंगला झांकी सजाई। चौथ माता के व्रत के मौके पर माता के दर्शनों के लिए आसपास के गांव व ढाणियों के अलावा यहां राजगढ़, बांदीकुई, बसवा, टहला सहित अन्य जगह से श्रद्धालु पहुंचे।

Updated on:
25 Jul 2024 10:41 am
Published on:
25 Jul 2024 12:09 am
Also Read
View All

अगली खबर