वन मंत्री संजय शर्मा व नगर निगम के महापौर घनश्याम गुर्जर एवं जिला कलेक्टर डॉ आर्तिका शुक्ला ने
बुधवार को वन मंत्री संजय शर्मा व नगर निगम के महापौर घनश्याम गुर्जर एवं जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने नगर निगम परिसर में आयोजित महात्मा गांधी जयंती एवं स्वच्छ भारत दिवस समारोह में शिरकत कर स्वच्छता पोस्टर का विमोचन किया एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों व व्यक्तियों को सम्मानित किया।
इसके साथ ही ‘अतुल्य अलवर अभियान’ के तहत शहर की सफाई के संबंध में आमजन की शिकायत को दर्ज करने एवं फीडबैक हेतु एक पब्लिक पोर्टल http://cleanalwar.in को लॉन्च किय एवं ‘अतुल्य अलवर स्वच्छता अभियान’ का लोगो भी लॉन्च किया।
इस मौके पर मंत्री संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि नगर निगम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित "स्वच्छ भारत दिवस समारोह" में शामिल होकर सफाई के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को, सफाई मित्रों के रूप में सम्मानित किया।