7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में पैंथर और युवक आमने-सामने, दोनों में हुआ जबरदस्त संघर्ष, आगे जो हुआ जानकर उड़ जाएंगे होश

अलवर के नारायणपुर उपखंड की ग्राम पंचायत खरकड़ी कलां की ढाणी नया वाली में बकरियों के लिए पीपल काटने गए 48 वर्षीय युवक पर पैंथर ने हमला कर दिया। दोनों में लंबे समय तक संघर्ष हुआ और दोनों घायल हो गए। युवक को अलवर अस्पताल भेजा गया, जबकि घायल पैंथर की मौत हो गई।
2 min read
Google source verification

अलवर

•

image

Arvind Rao

•

Feb 07, 2026

Alwar News Man and Panther in Fierce Face-Off Both

अलवर में 'मौत' से भिड़ गया शख्स (फोटो- पत्रिका)

Alwar Panther Attack: अलवर जिले के नारायणपुर उपखंड क्षेत्र में शनिवार सुबह एक व्यक्ति पर पैंथर ने हमला कर दिया। उस दौरान पैंथर और व्यक्ति के बीच आपस में संघर्ष हुआ। बचाव को लेकर एक दूसरे पर हुए हमले में पैंथर की मौत हो गई, जबकि व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया।

घटना की सूचना पर घायल को नारायणपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे अलवर रेफर कर दिया। जहां घायल श्रवण का उपचार किया जा रहा है। घटना नारायणपुर उपखंड क्षेत्र के खरकड़ी कलां की ढाणी नींबू वाली की है। जहां श्रवण गुर्जर (48) पुत्र भोमाराम सुबह जंगल के पास नदी में बकरियों के लिए चारा लेने गया था।

आत्मरक्षा में व्यक्ति ने किया हमला

इस दौरान पैंथर वहां बैठा हुआ था, जिसने व्यक्ति पर हमला कर दिया। अपनी आत्मरक्षा के लिए व्यक्ति ने भी पैंथर पर हमला कर दिया। एक दूसरे पर हमले में पैंथर की मौत हो गई और श्रवण बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे अलवर रेफर कर दिया।

वन विभाग के मनोज नागा ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि पैंथर और एक व्यक्ति के हमले में पैंथर की मौत हो गई। घटना की सूचना पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से मौके पर ही मौका रिपोर्ट देने तथा घायल का मुआवजा देने की मांग पर घटना स्थल पर बैठ गए।

मौके पर पहुंचे विधायक

बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत ने घटना की सूचना उपवन संरक्षक सरिस्का को दी, तथा ग्रामीणों की मांग मांगने को कहा गया। इस पर पंचनामा रिपोर्ट मौके पर ही दी गई। करीब साढ़े बारह बजे वन विभाग ने पंचनामा रिपोर्ट मौके पर देने और मुआवजा देने के आश्वासन के बाद ग्रामीण मौके से उठे। इस दौरान युवा नेता राकेश दायमा, पूर्व उप प्रधान मातादीन गुर्जर, सरपंच भागीरथ सैनी और झाबर मल गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।