अलवर

रामगढ़ में खुलेगा नया मिनी सचिवालय, CM ने 152 करोड़ से अधिक के कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को अलवर दौरे के दूसरे दिन रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बहाला में आयोजित ग्रामोत्थान शिविर का अवलोकन किया।

less than 1 minute read
Feb 08, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को अलवर दौरे के दूसरे दिन रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बहाला में आयोजित ग्रामोत्थान शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चैक, प्रमाण पत्र और दिव्यांगजनों को इलेक्ट्रिक व्हील चेयर प्रदान की।

मुख्यमंत्री ने मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गरीब, युवा, अन्नदाता और महिला के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है, इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में ग्रामोत्थान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रामगढ़ क्षेत्र में 152 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

ये भी पढ़ें

अलवर टाइगर मैराथन का भव्य आयोजन, विदेशी भी हुए शामिल… देखें मैराथन से जुडी ख़ास झलकियां 

रामगढ़ में मिनी सचिवालय खोलने की घोषणा

साथ ही उन्होंने रामगढ़ में मिनी सचिवालय खोलने की घोषणा कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, विधायक जसवंत यादव, महंत बालकनाथ, सुखवंत सिंह, रमेश खींची सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी ने कार्यक्रम को जनआस्था और विश्वास का प्रतीक बना दिया।

Published on:
08 Feb 2026 03:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर