New train Sriganganagar Idgah special होली के अवसर पर अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए श्रीगंगानगर-ईदगाह (आगरा)-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा संचालित करने का निर्णय लिया है।
New train Sriganganagar Idgah special होली के अवसर पर अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए श्रीगंगानगर-ईदगाह (आगरा)-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अलवर में भी ठहराव करेगी, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04733 श्रीगंगानगर-ईदगाह साप्ताहिक स्पेशल 4 मार्च से 25 मार्च तक (चार ट्रिप) संचालित होगी। ट्रेन श्रीगंगानगर से दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:15 बजे ईदगाह पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04734 ईदगाह-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल 5 से 26 मार्च तक (चार ट्रिप) चलेगी, जो सुबह 7:30 बजे ईदगाह से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।
मार्ग में यह रेलसेवा अबोहर, बठिंडा, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, अलवर, मथुरा सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में 1 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 5 स्लीपर, 4 सामान्य श्रेणी एवं 2 पावरकार सहित कुल 19 डिब्बे लगाए जाएंगे।