25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़कों पर गोवंश को चारा डालने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

निगम ने आमजन से अपील की है कि वे मुख्य मार्गों, चौराहों, तिराहों और सार्वजनिक स्थलों पर गोवंश को चारा न डालें। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम ने अहम पहल की है। निगम ने आमजन से अपील की है कि वे मुख्य मार्गों, चौराहों, तिराहों और सार्वजनिक स्थलों पर गोवंश को चारा न डालें। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गोचारा वाहिनी शुरू

नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका ने बताया कि सड़कों और चौराहों पर चारा डालने से गोवंश का जमाव हो जाता है, जिससे सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है और यातायात बाधित होता है। कई बार दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है। इन समस्याओं को देखते हुए निगम ने ‘गोचारा वाहिनी’ की व्यवस्था शुरू की है।

फोन कॉल पर दे सकते हैं सूचना

अब नागरिक सीधे चारा सड़कों पर डालने के बजाय निगम की गोचारा वाहिनी के माध्यम से गोशालाओं तक भिजवा सकते हैं। इसके लिए निगम के कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 0144-2700466 और 8949477947 पर संपर्क कर गोवंश की सूचना दी जा सकती है। निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर की साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में नागरिकों का सहयोग बेहद जरूरी है।