अलवर

मैदान में इनका जोश देख कर हर कोई रह गया दंग

दौड़ लगाई, भाला फेंका इतना ही नही लम्बी कूंद में दिखाया जोश,देश भर से आए 350 खिलाडिय़ों ने लिया भाग

2 min read
Feb 07, 2018

अलवर में पूर्व सांसद महेन्द्रा कुमारी की स्मृति में मंगलवार से शहर के आरआर कॉलेज ग्राउंड में दो दिवसीय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में देशभर के 350 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पांच साल के बालक से 92 साल के बुजुर्ग तक इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। सबसे अधिक खिलाड़ी जम्मू, पंजाब, मध्य प्रदेश , गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र से आए हैं।
मंगलवार को पूर्व केन्द्रीय जितेन्द्र सिंह की पत्नी अम्बिका ङ्क्षसह ने प्रतियोगिता का उदघाटन किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली, बलवीर छिल्लर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। आयोजन समिति की अध्यक्ष जीतकौर सांगवान ने बताया कि गोला फेक में 65 किलो से अधिक वर्ग में भीमा बाई प्रथम, 60 से अधिक आयु वर्ग में गीता रहारिया प्रथम, 55 वर्ष में अजीत काध्यान प्रथम, 50 वर्ष में जयश्री प्रथम, 45 वर्ष में अनिता नेहरा प्रथम, 20 वर्ष में सोनल व 16 से 20 आयु वर्ग में सहजप्रीत कौर प्रथम रही। 800 मीटर महिला दौड़ में 40 आयु वर्ग में सोना यादव प्रथम व 20 आयु वर्ग में रेखा बाई प्रथम रही। इसी तरह से भाला फेंक में 65 आयु वर्ग में जसपाल कौर प्रथम, 60 वर्ष में अंजली सहाय प्रथम, 55 आयु वर्ग में नीरा यादव, 50 वर्ष में रतना व 45 आयु वर्ग में नीलिमा प्रथम रही। बुधवार को सुबह प्रतियोगिता का समापन होगा।

79 साल की उम्र में गजब की रफ्तार

रेवाड़ी के राम कुमार 79 साल के हो चुके हैं लेकिन अब भी वो दोड़ते हैं तो लगता है हवा से बात करने का दम हो। राम कुमार के कई बार पैर में दर्द भी हो जाता है लेकिन वो उसके बाद भी हिम्मत नहीं हारते हैं। पैर में पटटी बांधकर भी दौड़ते हैं। अब तक राम कुमार 35 से अधिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। वो सेना से रिटायर्ड हुए हैं।

67 की उम्र में जज्बा किसी से कम नही

गुजरात से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अलवर आए मंडोडा हिम्मत 67 साल की उम्र में भी युवाओं से तेज दौड़ते हैं। एक हादसे में उनका एक हाथ चला गया। उसके बाद भी उनके चेहरे पर खुशी नजर आती है। हिम्मत 1500 मीटर, 800 मीटर, पांच किलोमीटर, 10 किलोमीटर दौड़ में हिस्सा लेते हैं। अभी तक हिम्मत 19 मेडल जीत चुके हैं। इसमें 11 गोल्ड मेडल शामिल हैं। वो देशभर में होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं।

Published on:
07 Feb 2018 12:50 pm
Also Read
View All