पवित्र रमजान माह के दूसरे जुमे पर शुक्रवार को शहर की मेव बोर्डिंग मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में अकीदतमंदों ने दोपहर में विशेष नमाज अदा की।
पवित्र रमजान माह के दूसरे जुमे पर शुक्रवार को शहर की मेव बोर्डिंग मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में अकीदतमंदों ने दोपहर में विशेष नमाज अदा की। जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों में सुबह से ही तैयारियां की गई थीं और नमाजियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए।
नमाज से पहले मस्जिदों में साफ-सफाई, पानी और वुजू की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया। दूसरे जुमे के अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदार मस्जिदों में पहुंचे और मुल्क में अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। रमजान के तहत सुबह सहरी के बाद रोजा रखा गया और शाम को इफ्तार के समय लोगों ने खजूर व पारंपरिक व्यंजनों से रोजा खोला जाएगा।
जुमे के कारण मस्जिदों के आसपास अतिरिक्त भीड़ रही, जिसके चलते व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। रमजान का महीना इबादत, सब्र और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। दूसरे जुमे पर अकीदतमंदों की मौजूदगी ने शहर के धार्मिक वातावरण को और भी रूहानी बना दिया।