अलवर

अगर 31 दिसंबर तक नहीं किया ये काम तो, नहीं मिलेगी पेंशन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित एवं राज्य सरकार की स्टेट फ्लैगशिप योजना के अन्तर्गत सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन

less than 1 minute read
Dec 22, 2023
sdfv.jpg

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित एवं राज्य सरकार की स्टेट फ्लैगशिप योजना के अन्तर्गत सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन 31 दिसम्बर 2023 तक अनिवार्य रूप से करावे।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक रविकान्त ने बताया कि अलवर जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत कुल 250800 पेंशनर्स पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रहे है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 141954 पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन किया जाना शेष है।

जिनमें उपखण्ड कठूमर में 22938, लक्ष्मणगढ़ में 20841, मालाखेड़ा में 13326, राजगढ़ में 11117, रामगढ़ में 20399, रैणी में 10081, थानागाजी में 18113, उमरैण में 14240, अलवर शहर में 10899 पेंशनर्स का वार्षिक भौतिक सत्यापन किया जाना है।

ऐसे करें सत्यापन

सभी पेंशनर्स 31 दिसम्बर तक अपने नजदीकी ई-मित्र कियोस्क पर जाकर अपनी अगुंली की छाप के माध्यम से व पेंशनर विभाग द्वारा जारी मोबाईल एप्प के माध्यम से घर बैठे अपने मोईबल पर फेस कैप्चर करके निःशुल्क सत्यापन करवा सकते है।

इसके अतिरिक्त पेंशनर अपने क्षेत्र के पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी कार्यालय सम्पर्क कर पेंशन पीपीओ में जुडे मोईबाईल नंम्बर पर ओटीपी प्राप्त कर एवं ई-मित्र प्लस मशीनों पर भी सत्यापन की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध हैं। सत्यापन के अभाव में माह दिसम्बर 2023 के बाद पेंशन राशि का भुगतान नही किया जावेंगा।

Published on:
22 Dec 2023 03:04 pm