अलवर

राठ क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे दो बदमाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2018, 5:27 PM IST
Police arrest two people in behror with weapons
राठ क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे दो बदमाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बहरोड़. क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हथियार लेकर घूमते हुए दो बदमाशों को बुधवार रात को क्यूआरटी ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक कुंड रोड पर सदाबहार होटल के पास हथियार से लैस हैं और बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर नाकाबंदी करवाई गई और सूचना रात को गश्त कर रही क्यूआरटी टीम को दी। क्यूआरटी टीम ने लोकेशन को टारगेट करते हुए बाइक का पीछा कर अंकित बिजोरावास और भूपेंद्र उर्फ केडी जखराना को पकड़ लिया। उनको गुरुवार को पेश कर पुलिस ने 2 दिन के रिमांड पर लिया। इनके कब्जे से 315 बोर के दो देसी कट्टे, दो जिंदा कारतूस व एक बाइक बरामद हुई।

शटर तोड़ नकदी व सामान चोरी

बहरोड़. क्षेत्र में बुधवार रात चोर शराब ठेके का शटर तोडकऱ लाखों रुपए की शराब चोरी कर ले गए। ठेकेदार हवासिंह यादव ने बताया कि बुधवार रात 11 बजे वह रत्ना होटल के पीछे ठेके पर सो गया था और सेल्समैन लोकेश 1 बजे चला गया था। उसके बाद चोरों ने शटर के कुंदों में रस्सा डालकर शटर तोड़ करीब 5 लाख रुपए की विभिन्न ब्रांड की अंगेजी शराब और गल्ले से नकदी चुरा ली। इसका पता सुबह आसपास के लोगों को चला। इस पर पुलिस को सूचना दी गई।

सडक़ दुर्घटना में छात्रा की मौत


तिजारा. 11वीं कक्षा में अध्ययनरत एक छात्रा बुधवार सुबह सडक़ पार करते समय राजस्थान रोडवेज की बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी अलवर में चिकित्सा के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि छात्रा वीराबाई 11वीं कक्षा में अध्ययनरत थी। अपने गांव नवीनगर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिछाला में पढऩे जा रही थी। मेगा हाइवे पर ईशरोदा मोड़ के पास सडक़ पार करते समय राजस्थान रोडवेज की बस की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल अवस्था में उसको तिजारा के राजकीय अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर अलवर रैफर कर दिया। अलवर में चिकित्सा के दौरान छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Published on: