अलवर

15 हजार से अधिक की आबादी, पेयजल सप्लाई एक टंकी के भरोसे

अलावड़ा. ग्राम पंचायत अलावड़ा में 15 हजार से अधिक की आबादी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 6:18 PM IST
15 हजार से अधिक की आबादी, पेयजल सप्लाई एक टंकी के भरोसे

अलावड़ा. ग्राम पंचायत अलावड़ा में 15 हजार से अधिक की आबादी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे की पेयजल आपूर्ति केवल एक टंकी और पुरानी पाइपलाइन के भरोसे है, जिससे आधे कस्बे में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पांच बोरिंग सही स्थिति में होने के बावजूद पुरानी पाइपलाइन और एक ही टंकी के कारण सभी को एक साथ संचालित नहीं किया जा सकता, जिससे पानी का दबाव संतुलित नहीं रहता।

ग्रामीणों के अनुसार करीब छह दशक पुरानी पाइपलाइन जगह-जगह से चौक हो चुकी है। कई उपभोक्ताओं ने अवैध कनेक्शन कर रखे हैं, जिससे पानी का दबाव कम हो जाता है। गुरुद्वारे से सेवाराम चौक, प्रजापत मोहल्ले के अंतिम छोर, आजाद मोहल्ले तक पानी पर्याप्त नहीं पहुंचता। इन क्षेत्रों में लोगों को दो से तीन दिन के अंतराल पर पानी मिलता है और कई बार टैंकर मंगवाने पड़ते हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री की हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत तीन नए बोरिंग और एक टंकी का निर्माण किया गया था, लेकिन कस्बे के अंदर की पुरानी पाइपलाइन समस्या का मुख्य कारण बनी हुई है। ग्रामीणों ने समस्या के स्थायी समाधान के लिए नई पानी की टंकी और पूरे कस्बे में नई पाइपलाइन बिछाने की मांग की है, जिससे सभी पांचों बोरिंगों से पानी की आपूर्ति सुचारू हो सके। इधर सहायक अभियंता सियाराम गुर्जर को अवगत कराने पर पाइपलाइन बदलने का आश्वासन दिया है। सरपंच शिवचरण सैनी और उपसरपंच सतविंदर सिंह ने अधिकारियों से वार्ता कर समस्या समाधान और अवैध कनेक्शन काटने का निर्णय किया है। जलदाय विभाग के अभियंता अशोक मीणा ने भी प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने और नई लाइन बिछाने का आश्वासन दिया है।

Updated on:
28 Nov 2026, 6:18 PM IST
Published on: