अलवर। गर्मी तेज होने के साथ ही आलू और प्याज के दामों में बढ़ोतरी होने लगी है। एक माह में ही दस प्रतिशत दाम बढ़ गए हैं। आने वाले दिनों में आलू और प्याज के दाम और भी महंगे हो सकते हैं।
अलवर। गर्मी तेज होने के साथ ही आलू और प्याज के दामों में बढ़ोतरी होने लगी है। एक माह में ही दस प्रतिशत दाम बढ़ गए हैं। आने वाले दिनों में आलू और प्याज के दाम और भी महंगे हो सकते हैं। इधर, नींबू के साथ साथ लहसुन और अदरक के भाव आसमान छूने लगे हैं। गर्मी अधिक होने के कारण नींबू की मांग ज्यादा हो रही हैं, लेकिन दाम अधिक होेने से इसके खरीदार नहीं मिल रहे हैं। अलवर मंडी में नींबू का भाव 200 रूपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं, मौसमी सब्जियों की आवक अधिक होने के कारण मंडी में भरपूर मात्रा में सब्जियां आ रही है इससे दाम सस्ते हो गए हैं।
घंटाघर सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता गोवर्धन सिंधी ने बताया कि इन दिनों में मौसमी सब्जियों के दाम सस्ते होने के कारण आम आदमी आसानी से सब्जी खरीद सकता है। सलाद के काम में आने वाला खीरा, टमाटर व ककड़ी के दाम पिछले दिनों से कम हैं। आने वाले दिनों में कोल्ड स्टोरेज का आलू आने से दाम महंगे हो जाएंगे। अभी दस प्रतिशत ही दाम बढे़ हैं।
तरबूज और खरबूज के गिरे भाव: मंडी में इन दिनों फलों की आवक भी होने लगी है। तरबूज के दाम जो कि दस दिन पहले तक 25 से 30 रुपए प्रतिकिलो थे वो अब गिरकर 15 रुपए किलो हो गए हैं। फल विक्रेता रमेश सैनी ने बताया कि मंडी में स्थानीय स्तर पर भी तरबूज व खरबूज आ रहा है। सफेदा आम के दाम भी आधे ही रह गए हैं