अलवर

परेशानी– रविवार को पार्कों में रहती हैं भीड़, टॉयलेट बंद होने से होती है परेशानी

अलवर शहर के कंपनी बाग के बाहर बना नगर निगम का सुलभ कॉम्प्लक्स अवकाश के दिन यानि शनिवार व रविवार को बंद रहता है। जबकि सरकारी अवकाश के चलते सुबह से शाम तक ज्यादा लोग आते हैं। इसमें अलवर एनसीआर के पर्यटक भी शामिल है। इस क्षेत्र में दूर तक कोई दुसरा टाॅयलेट नहीं है। इसके चलते लोगों को परेशानी हेाती है।
less than 1 minute read
Jun 09, 2025
Feature image

कंपनी बाग के बाहर सुलभ कॉम्पलैक्स पर लगा रहता है ताला,पिंक टायलेट भी रहता है बंद

अलवर. इन दिनों जिले में तेज गर्मी पड़ रही है। ऐसे में सुबह के बजाय शाम को लोग घरों से निकल रहे हैं। गर्मी से बचाव के लिए शाम को पार्कों में लोग ज्यादा जाते हैं, इधर, ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते बच्चों की स्कूल बंद है इसलिए शाम को पार्क में बच्चे भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं लेकिन शहर के पार्कों में बने टाॅयलेट बंद होने से परेशानी हो रही है।

अलवर शहर के कंपनी बाग के बाहर बना नगर निगम का सुलभ कॉम्प्लक्स अवकाश के दिन यानि शनिवार व रविवार को बंद रहता है। जबकि सरकारी अवकाश के चलते सुबह से शाम तक ज्यादा लोग आते हैं। इसमें अलवर एनसीआर के पर्यटक भी शामिल है। इस क्षेत्र में दूर तक कोई दुसरा टाॅयलेट नहीं है। इसके चलते लोगों को परेशानी हेाती है। पूर्व में इस टॉयलेट का संचालन निगम के ठेकेदार के माध्यम से होता था लेकिन इस बार ठेका नहीं होने से निगम के कर्मचारी ही इसे खोलते हैं। शनिवार व रविवार को निगम में अवकाश के चलते यह कॉम्प्लक्स भी बंद रहता है।शाम को पिंक टॉयलेट पर भी लग जाता है ताला

इधर, यूआईटी की ओर से नेहरू गार्डन में महिलाओं के लिए बनाया गया पिंक टॉयलेट भी दिन भर तो खुला रहता है। यहां पर महिला कर्मचारी कार्यरत है लेकिन शाम 7 बजे बाद इसे बंद कर दिया जाता ह। जबकि गर्मी में शाम 7.30 बजे बाद ही महिलाएं बच्चों के साथ पार्क में आती है। ऐसे में पिंक टॉयलेट बंद होने से बुजूर्ग, बीमार व दिव्यांग महिलाओं को बहुत परेशानी होती है। मजबूरी में महिलाओं को आसपास से जगह तलाशनी पड़ती है।

Updated on:
09 Jun 2025 12:05 pm
Published on:
09 Jun 2025 12:05 pm