अलवर

15 साल की शादी 15 सेकंड में खत्म… पत्नी की इस बात से नाराज था पति, दी दर्दनाक मौत, फिर खुद बुलाई पुलिस

Crime News: उसके दो बच्चे हैं, उसने खुद ही पुलिस को फोन कर इस हत्याकांड की जानकारी दी थी। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

less than 1 minute read
Aug 12, 2025
Photo - Patrika

Husband Killed Wife: पति और पत्नी के विवादों में अपराध की खबरें तेजी से बढ़ रही हैं। ताजा मामला कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराणा थाना इलाके का है। जहां शादी के पंद्रह साल के बाद पति के शव ने पत्नी की जान ले ली। पुलिस ने कहा कि फिलहाल आरोपी से पूछताछ चल रही है। उसके दो बच्चे हैं, उसने खुद ही पुलिस को फोन कर इस हत्याकांड की जानकारी दी थी। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। आज शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाना है।

जांच कर रही नीमराणा पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बताया कि तीस साल की रंजिता की सोमवार रात हत्या कर दी गई। रंजिता के पति भूपेश ने उसे मार डाला। दोनों की शादी करीब पंद्रह साल पहले हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। पुलिस को भूपेश ने बताया कि वह गुजरात में मजदूरी करता है। पत्नी बहरोड में बच्चों के साथ रहती थी। फोन पर कई बार बातचीत के दौरान विवाद भी होता था।

भूपेश ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिन पहले ही गुजरात से लौटा था और रक्षाबंधन का त्योंहार मनाने के बाद वापस जाने की तैयारी थी। लेकिन जब से आया था तब से पत्नी सही तरह से व्यवहार नहीं कर रही थी। भूपेश ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि पत्नी का और किसी से अफेयर है। इसी बात को लेकर पहले भी विवाद हो चुके थे। सोमवार सवेरे इस बात को लेकर ज्यादा विवाद बढ़ गया। दोपहर तक दोनों के बीच तनाव रहा और शाम को फिर से झगड़ा हो गया तो भूपेश ने खुद पत्नी की हत्या कर दी। उसके बाद पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़ें

BCCI चयन के लिए मुकाबले में टीम का शर्मनाक प्रदर्शन, सिर्फ 4 रन पर ऑल आउट, उसमें भी दो रन वाइड के

Published on:
12 Aug 2025 09:47 am
Also Read
View All

अगली खबर