अलवर

Rajasthan District News: राजस्थान में 9 जिले रद्द होने के बाद अब इस शहर को जिला बनाने की उठी मांग

Rajasthan New District: राजस्थान में 9 नए जिले रद्द होने के बाद कहीं आक्रोश देखने को मिल रहा है तो कहीं लोग जश्न में डूबे हुए है। इसी बीच अब...
2 min read
• •
Updated: 30 Dec 2024, 1:02 PM IST
Rajasthan-2

अलवर। राजस्थान में 9 नए जिले रद्द होने के बाद कहीं आक्रोश देखने को मिल रहा है तो कहीं लोग जश्न में डूबे हुए है। इसी बीच राजस्थान के एक शहर को जिला बनाने की मांग तेज हो गई है।

भिवाड़ी जिला बनाओ संघर्ष समिति की ओर से भिवाड़ी को जिला बनाने की मांग को लेकर जन आक्रोश रैली निकाली गई। यह रैली क्षेत्र के बाई पास से प्रारंभ होकर आशियाना आंगन, कास्मोस सोसयटी, आशियाना गार्डन, खानपुर मोड, कृष वाटिका, कोणार्क, बीडीआई, कंजारिया ग्रीन्स, आशीदीप होते हुए निकली।

रैली में शामिल लोगों का कहना था कि जैसा कि सरकार के निर्णय के अनुसार भिवाड़ी को जिला नहीं बनाया गया है, इससे आहत होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ रहा है।

रैली को डॉ. राजेंद्र सिंह, सीए राकेश गुप्ता, एडवोकेट नीरज तंवर, संजीव अग्रवाल, प्रदीप पटेल, केपी बिधूड़ी, रामकिशन, डॉ. काचरू सहित अन्य लोगों ने सम्बोधित कर भिवाड़ी को जिला बनाने की मांग रखी।

तिजारा विधायक ने भी की थी ये मांग

बता दें कि विधायक महंत बालकनाथ ने भी कहा था कि खैरथल-तिजारा जिले को खत्म नहीं करना सरकार का निर्णय है, लेकिन जिले के लिए सबसे उपयुक्त भिवाड़ी ही है। यहां एसपी पहले से बैठ रहे हैं। कई प्रशासनिक अधिकारी भी यहां हैं। ऐसे में सरकार को ज्यादा पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ता।

अलवर से अलग हुए ये जिले यथावत

गौरतलब है कि सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में गहलोत सरकार द्वारा बनाए गए दूदू, केकड़ी, शाहपुरा, नीमकाथाना, गंगापुरसिटी, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर ग्रामीण, अनूपगढ़ और सांचौर जिले को रद्द किया गया था। लेकिन, अलवर जिले को तोड़कर बनाए गए खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ जिले को यथावत रखा है।


यह भी पढ़ें

Updated on:
30 Dec 2024, 1:02 PM IST
Published on: