सरिस्का टाइगर रिजर्व के टूरिज्म जोन की सड़कें बारिश के कारण खराब हो गई। अब 15 सितंबर से इनकी मरम्मत शुरू होगी। सरिस्का प्रशासन का कहना है कि एक अक्टूबर से पहले यह सड़कें ठीक हो जाएंगी।
सरिस्का टाइगर रिजर्व के टूरिज्म जोन की सड़कें बारिश के कारण खराब हो गई। अब 15 सितंबर से इनकी मरम्मत शुरू होगी। सरिस्का प्रशासन का कहना है कि एक अक्टूबर से पहले यह सड़कें ठीक हो जाएंगी।
सरिस्का में तीन टूरिज्म जोन हैं। इनकी लंबाई करीब 100 किमी है। बारिश शुरू होते ही ग्रेवल सड़क का मलबा बह गया। कई सड़कों में गड्ढे हो गए। इस समय सरिस्का के सभी टूरिज्म जोन बंद चल रहे हैं। एक अक्टूबर को सरिस्का खुल जाएगा। ऐसे में इन ग्रेवल सड़कों के निर्माण कार्य शुरू होगा। डीएफओ अभिमन्यु सहारण का कहना है कि तीन जोन की सड़कों की मरम्मत शुरू कराने जा रहे हैं। यह कार्य एक अक्टूबर से पहले पूरा हो जाएगा।
सरिस्का एक अक्टूबर से खुलेगा। ऐसे में एडवांस बुकिंग पोर्टल पर हो रही है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में पर्यटकों की भीड़ अधिक रहती है। सरिस्का प्रशासन के पास जितने वाहन होते हैं, वह लगभग दो पारियों में सभी जंगल भ्रमण को भेजे जाते हैं। सर्दी के सीजन में सरिस्का से अच्छा राजस्व मिलता है। सर्वाधिक पर्यटक इसी सीजन में आते हैं। अक्टूबर से मार्च तक एक लाख से ज्यादा पर्यटक आ सकते हैं।