अलवर

सरिस्का टाइगर रिजर्व 2 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खुलेगा, 1 लाख से ज्यादा पर्यटक आने की संभावना 

सरिस्का टाइगर रिजर्व के गेट पर्यटकों के लिए दो अक्टूबर से खुलेंगे। सरिस्का प्रशासन ने पर्यटकों को जंगल भ्रमण कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को जंगल में खराब हुए मार्ग ठीक किए गए।

less than 1 minute read
Oct 01, 2025

Sariska Tiger News सरिस्का टाइगर रिजर्व के गेट पर्यटकों के लिए दो अक्टूबर से खुलेंगे। सरिस्का प्रशासन ने पर्यटकों को जंगल भ्रमण कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को जंगल में खराब हुए मार्ग ठीक किए गए। सरिस्का का पर्यटन सीजन एक अक्टूबर से 31 मार्च तक होता है।

पिछले साल इस सीजन में 85 हजार से अधिक पर्यटक सरिस्का पहुंचे थे। इस बार एक लाख से ज्यादा पर्यटकों के आने की संभावना है। दो अक्टूबर के लिए एडवांस बुकिंग हुई हैं। बताया जा रहा है कि पहले दिन 500 से अधिक पर्यटक जंगल भ्रमण करेंगे। डीएफओ अभिमन्यु सहारण का कहना है कि इस बार 35 वाहन पर्यटकों के लिए हैं, जिसमें जिप्सियां व कैंटर शामिल हैं।

जरूरत के हिसाब से इनका संचालन होगा। तीन जोन पर्यटकों के लिए खुले रहेंगे। पर्यटकों का प्रवेश सरिस्का व टहला गेट से ही होगा। दो पारियों में पर्यटकों को भ्रमण कराया जाएगा। एक पारी का समय करीब तीन से साढ़े तीन घंटे रहेगा। पर्यटक जंगल में सिंगल यूज प्लास्टिक नहीं ले जा सकेंगे।

Published on:
01 Oct 2025 11:52 am
Also Read
View All

अगली खबर