सरिस्का टाइगर रिजर्व 1 जुलाई से 3 माह के लिए बंद हो जाएगा। मानसून सीजन के चलते हर साल यह होता है। जंगल बंद होने से पहले लोग सैर के लिए रविवार को सैकड़ों की संख्या में पहुंचे। कई जिप्सियां और कैंटर दोनों पारियों में भ्रमण के लिए भेजे गए।

सरिस्का में 2 साल से पर्यटकों की संख्या 50 हजार से लेकर 70 हजार तक पहुंच रही थी, लेकिन बीते वर्ष पर्यटकों की संख्या करीब एक लाख पहुंच गई। अब यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जैसे ही मई में बारिश शुरू हुई तो पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ। हर दिन 700 से लेकर 1300 लोग जंगल के भ्रमण को पहुंच रहे थे।
जून के प्रथम सप्ताह में भी मौसम अच्छा रहा, लेकिन बाद में तपिश बढ़ गई। तापमान अधिक पहुंचने से पर्यटकों की संख्या कम हुई। अब मानसून जल्दी आने के कारण बारिश शुरू हुई और तापमान में गिरावट होने से फिर से पर्यटकों की संख्या सरिस्का में बढ़ने लगी।
जंगल 1 जुलाई से बंद हो जाएगा। इसी को देखते हुए पर्यटक रविवार को काफी संख्या में पहुंचे। सोमवार को जंगल खुलने का आखिरी दिन है। ऐसे में भारी भीड़ उमड़ने के आसार हैं। डीएफओ अभिमन्यु सहारण का कहना है कि मानसून सीजन के कारण 3 माह तक जंगल बंद रहेगा। 1 जुलाई से यह आदेश लागू होंगे। आखिरी दिनों में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है।