29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: आईटीबीपी ट्रेनिंग कैंप के पास जंगल में लगी आग, जवानों और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू 

अलवर जिले के बेरेबास स्थित आईटीबीपी ट्रेनिंग कैंप के आसपास जंगल में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर जिले के बेरेबास स्थित आईटीबीपी ट्रेनिंग कैंप के आसपास जंगल में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती हुई कैंप के अंदर के जंगल क्षेत्र तक पहुंच गई, जिससे वहां भी पेड़-पौधों और घास में आग लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही आईटीबीपी के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और आसपास के ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। जवानों और ग्रामीणों ने मिलकर पानी और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया।


हालांकि कुछ स्थानों पर घास-फूस में आग सुलगती रही, जिसे बुझाने का काम देर तक जारी रहा। आग लगने के कारण जंगल में कई पेड़-पौधे और घास जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि इस घटना में आईटीबीपी कैंप या आसपास किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोग और जवान इलाके में निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि दोबारा आग भड़कने की स्थिति न बने।