अलवर से विदेश यात्रा की राह हुई आसान, फटाफट बन रहे पासपोर्ट
-3 साल में 23 हजार से ज्यादा पासपोर्ट बनाए गए
वर्ष 2018 में मुख्य डाकघर में खोला गया पासपोर्ट सेवा केंद्र
अलवर. अब विदेश में पढऩे और नौकरी करने जाने वाले अलवर जिले के लोगों की विदेश यात्रा की राह आसान हुई है। अब लोगों को पासपोर्ट के लिए जयपुर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, बल्कि अलवर स्थित मुख्य डाकघर में पासपोर्ट कार्यालय में पासपोर्ट बनवाना आसान है। जिले के लोगों ने भी इस सेवा को भरपूर फायदा उठाया और पासपोर्ट सेवा केंद्र से तीन साल में 23 हजार से अधिक पासपोर्ट बनवाए। इस सेवा केंद्र पर मिनटों में ही पासपोर्ट बनकर तैयार हो जाता है।
विदेश में पढ़ाई करने और नौकरी के लिए बड़ी संख्या में युवा जाते हैं। विदेश जाने के लिए पासपोस्र्ट की जरूरत होती है। पहले पासपोर्ट बनवाने के लिए जयपुर के चक्कर लगाने पड़ते थे। कई बार पासपोस्र्ट बनवाने की प्रक्रिया में दो से तीन बार जयपुर जाना होता था। इससे लोगों के समय व धन की बर्बादी होती थी। साथ ही जयपुर पासपोर्ट ऑफिस कार्यालय पर भी लोगों का भार बढ़ रहा था। ऐसे में लोगों की आवश्यकता को देखते हुए वर्ष 2018 में अलवर के मुख्य डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र की शुरुआत की गई।
कोरोना काल में दो साल बंद रहा
शुरुआत में स्टाफ की कमी से कई बार सेवा केंद्र बंद रहा। कोरोना काल में भी दो साल पासपोर्ट बनने की प्रक्रिया बीच बीच में बंद रही। लेकिन अब फिर से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों के पासपोर्ट बनाए जा रहे हैं। पासवर्ड के लिए अब परेशान भी नहीं होना पड़ता है।
तत्काल पासपोर्ट की सुविधा अभी जयपुर में
अलवर पासपोर्ट केंद्र से अब तक 23 हजार से अधिक पासपोर्ट बनाए गए हैं। इसमें युवा ज्यादा हंै। साथ ही नौकरी पर जाने वाले लोग भी शामिल हैं। हालांकि तत्काल पासपोर्ट की सुविधा अभी जयपुर में है। अगर कोई व्यक्ति तत्काल पासपोर्ट बनवाना चाहता है, तो उसे जयपुर जाना पड़ेगा। वैसे सामान्य प्रक्रिया के दौरान अलवर पासपोर्ट केंद्र पर पासपोर्ट बनाई जा रहे हैं। वरिष्ठ नागरिकों व बुजुर्ग लोगों को आधार कार्ड, राशन कार्ड व कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लाने पड़ते हैं। जबकि युवाओं के आसानी से पासपोर्ट तैयार हो जाते हैं।
नहीं करना पड़ता लम्बा इंतजार
अलवर पासपोर्ट केंद्र पर पासपोर्ट बनवाने वाले लोगों की संख्या कम रहती है। इसलिए यहां पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता है। पासपोर्ट के लिए तुरंत तारीख मिलती है व लोग आसानी से आकर अपना पासवर्ड बनवा लेते हैं। जबकि जयपुर केंद्र का पासपोर्ट बनवाने के लिए लोगों की लंबी कतार रहती है। इसलिए कई दिनों में नंबर आता है।