अलवर शहर के पटरी पार एरिया मूंगस्का में जलभराव से निजात देने के लिए यूआइटी ने छठे रेन वाटर हार्वेस्टिम का निर्माण शुरू करवाया गया है।
अलवर शहर के पटरी पार एरिया मूंगस्का में जलभराव से निजात देने के लिए यूआइटी ने छठे रेन वाटर हार्वेस्टिम का निर्माण शुरू करवाया गया है। इसका कार्य मार्च में पूरा हो जाएगा। साथ ही सड़क चौड़ीकरण भी करवाया गया है। शहर के पटरी पार एरिया में बारिश के दौरान जलभराव होता है। मूंगस्का में मछली बाजार से लेकर एंसलम स्कूल तक जलभराव होने से लोगों को परेशानी होती है।
यह मुख्य रास्ता और सड़क भी संकरी थी। इसे देखते हुए सड़क को चौड़ा करने व रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की योजना बनाई। यूआइटी एक्सईएन कुमार संभव अवस्थी ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। यह सड़क 100 फीट चौड़ी हो गई है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। इसके जरिए प्रतिदिन 3 लाख लीटर पानी जमीन में जाएगा। इससे करीब 2 किमी का एरिया में वाटर रिचार्ज हो सकेगा।
शहर के पटरी पार एरिया में संसाधनों के अभाव को लेकर राजस्थान पत्रिका ने रिपोर्ट प्रकाशित की थी, उसके बाद से प्रशासन ने इस एरिया में काम करवाने के लिए खजाना खोल दिया। अब तक 41 करोड़ के कार्य यहां मंजूर हो गए। कई सड़कों का निर्माण करवाया गया। साथ ही वन राज्यमंत्री संजय शर्मा की संस्तुति पर महिला महाविद्यालय भी बनवाया जा रहा है।