अलवर

अलवर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत, भाई गंभीर घायल 

अलवर शहर में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया।

less than 1 minute read
Feb 22, 2026
मृतक सचिन

अलवर शहर में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। जगन्नाथ मंदिर के समीप तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे दो भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 20 वर्षीय सचिन मीना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई आशीष मीना गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक सचिन मीना निवासी परवैणी बताया गया है, जो अलवर के रूपबास क्षेत्र में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसका भाई आशीष भी उसके साथ पढ़ाई में जुटा था। परिजनों के अनुसार दोनों भाई कैटरिंग का काम कर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सचिन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घायल आशीष


आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल आशीष को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कार चालक की तलाश तेज कर दी है। हादसे से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

Published on:
22 Feb 2026 12:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर