अलवर

पेट्रोल पंप से ट्रेलर चोरी, GPS की आखिरी लोकेशन हरियाणा में आई 

अलवर जिले में वाहन चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। विजय मंदिर थाना क्षेत्र के डहरा स्थित एक पेट्रोल पंप से देर रात 22 चक्का ट्रेलर चोरी हो गया।

less than 1 minute read
Feb 13, 2026

अलवर जिले में वाहन चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। विजय मंदिर थाना क्षेत्र के डहरा स्थित एक पेट्रोल पंप से देर रात 22 चक्का ट्रेलर चोरी हो गया। चोरी के लिए एक बाइक और एक कार में सवार कुछ युवक पहले पेट्रोल पंप के आसपास रेकी करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद रात करीब 2 बजे ट्रेलर को लेकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार ट्रेलर मालिक जाकिर खान गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पेट्रोल पंप पर वाहन देखने पहुंचे तो ट्रेलर का अगला हिस्सा गायब मिला, जबकि पीछे की ट्रॉली वहीं खड़ी थी। इसके बाद उन्होंने आसपास पूछताछ की और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है।


बताया जा रहा है कि जाकिर तीन दिन पहले ट्रेलर को पेट्रोल पंप पर खड़ा कर अपने गांव चला गया। दो दिन गांव में रुकने के बाद जब तीसरे दिन वापस आया तो ट्रेलर चोरी हो चुका था। ट्रेलर में जीपीएस सिस्टम भी लगा हुआ था। जीपीएस ट्रैकिंग के जरिए आखिरी लोकेशन हरियाणा के भादस गांव में मिली, जिसके बाद सिग्नल बंद हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हरियाणा पुलिस से भी संपर्क करने की तैयारी में है। मामले की जांच जारी है।

Published on:
13 Feb 2026 01:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर