अलवर

Alwar Triple Murder Case: प्रेमिका ने किसी और से बना लिए थे संबंध, इसलिए उसे और 2 बच्चों को मार डाला, नहीं कांपे हाथ

Triple Murder Case : अलवर ट्रिपल मर्डर के आरोपी इसराइल ने पुलिस के सामने हत्याकांड को लेकर कई राज उगले हैं।

2 min read
Feb 16, 2024
alwar_triple_murder_case.jpg

Alwar Triple Murder Case : अलवर ट्रिपल मर्डर केस के आरोपी इसराइल ने पुलिस के सामने हत्याकांड को लेकर कई राज उगले हैं। उसने पहले अपनी प्रेमिका की हत्या की और उसके बाद प्रेमिका के दोनों बच्चों को मौत के घाट उतार दिया, लेकिन एक के बाद एक तीन हत्या करने पर भी उसके हाथ तक नहीं कांपे।

Triple murder case alwar accused : पुलिस पूछताछ में आरोपी इसराइल खां ने बताया कि वह पिछले करीब चार साल से फरमीना के साथ रह रहा था। उसका व उसके बच्चों का पूरा खर्चा उठाता था, लेकिन उसके बावजूद फरमीना ने किसी अन्य युवक से सम्बन्ध बना लिए। जिसकी वजह से उसे छोड़ना चाह रही थी। ये बात उसे नागवार गुजरी और उसने फरमीना को मारने का प्लान बनाया। आरोपी ने बताया कि उसने सोचा कि माता-पिता की मौत के बाद बच्चे कहां रहेंगे, इसलिए उसने दोनों बच्चों को भी मार दिया। उल्लेखनीय है कि 12 फरवरी को शहर के बख्तल की चौकी के समीप स्थित एक कुएं में एक महिला और दो बच्चों के शव मिले थे। जिनकी हत्या कर यहां डाला गया था। अलवर पुलिस ने बुधवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए महिला के प्रेमी आरोपी इसराइल खां को गिरफ्तार किया था।

वैशाली नगर थानाधिकारी गुरुदत्त सैनी ने बताया कि ट्रिपल मर्डर के आरोपी इसराइल खां को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से फरमीना के पति जैकम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में भी पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक आरोपी ने इस सम्बन्ध में कोई राज नहीं खोले हैं।

Published on:
16 Feb 2024 04:50 pm