अलवर

दिल्ली से चोरी की पिकअप अलवर में बेचने लाए दो सगे भाई गिरफ्तार

अलवर के वैशाली नगर थाना पुलिस ने दिल्ली से चोरी की गई पिकअप गाड़ी को अलवर में बेचने की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

less than 1 minute read
Mar 11, 2026

अलवर के वैशाली नगर थाना पुलिस ने दिल्ली से चोरी की गई पिकअप गाड़ी को अलवर में बेचने की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी की पिकअप भी जब्त कर ली है।

संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए

एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम अरावली विहार फ्लैट के पीछे डूंगर फार्म हाउस के समीप पहुंची। वहां एक सफेद रंग की पिकअप में दो व्यक्ति बैठे हुए मिले। पुलिस ने उनसे पिकअप के कागजात के बारे में पूछताछ की, लेकिन वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिनसे सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने स्वीकार किया कि वे दिल्ली से पिकअप चोरी कर उसे अलवर शहर में बेचने के लिए लाए थे।

दोनों आरोपी सगे भाई

इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया और पिकअप को जब्त कर लिया। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। थाना प्रभारी गुरुदत्त सैनी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आजाद (25) और तौफिक (30) पुत्र मंगतू फकीर निवासी महराना थाना बरसाना के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Published on:
11 Mar 2026 11:29 am
Also Read
View All

अगली खबर