अलवर

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर दो दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ

जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने शुक्रवार को प्रताप ऑडिटोरियम में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव वर्ष के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया।

less than 1 minute read
Nov 14, 2025

जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने शुक्रवार को प्रताप ऑडिटोरियम में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव वर्ष के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर बिरसा मुंडा के जीवन, उनके संघर्ष और जनजातीय समाज के उत्थान में उनके योगदान पर आधारित लघु फिल्म का विशेष प्रदर्शन किया गया।


प्रदर्शनी में बिरसा मुंडा के जीवन से जुड़े दुर्लभ चित्र, ऐतिहासिक दस्तावेज़ और जनजातीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई है। उद्घाटन के बाद आमजन ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर जनजातीय समाज की विरासत और इतिहास को करीब से जाना। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम दो दिन तक चलेगा।

Published on:
14 Nov 2025 02:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर