27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर के कनकपुरा में कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित, देखें पूरी लिस्ट

Railway News: उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन यार्ड में होने वाले तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
less than 1 minute read
Google source verification

फाइल फोटो पत्रिका

Railway News: उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन यार्ड में होने वाले तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कार्य के चलते कई प्रमुख ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस ब्लॉक के कारण यात्रियों को असुविधा हो सकती है। प्रभावित ट्रेनों का विवरण नीचे दिया गया है। 

आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें (Partial Cancellation)

जम्मूतवी-अजमेर (12414): 3 से 5 मई, 8 मई और 11 से 14 मई तक यह ट्रेन जम्मूतवी से चलकर केवल खातीपुरा तक ही आएगी। यह खातीपुरा से अजमेर के बीच रद्द रहेगी।

अजमेर-जम्मूतवी (12413): 4 से 6 मई, 9 मई और 12 से 15 मई तक यह ट्रेन अजमेर के बजाय खातीपुरा स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी।

मार्ग परिवर्तित ट्रेनें (Diverted Routes)

1. जैसलमेर-काठगोदाम (15013): 12 मई को यह ट्रेन फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी मार्ग से चलेगी और रींगस, नीमकाथाना व नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

2. काठगोदाम-जैसलमेर (15014): 3 से 8 मई और 12 से 14 मई तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी और रींगस, नीमकाथाना व नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

3. अन्य प्रभावित ट्रेनें: अजमेर-किशनगंज (15716), भुज-बरेली (14322), और अजमेर-चंडीगढ़ (12983) भी 11 और 12 मई को बदले हुए मार्ग से चलेंगी और रींगस, नीमकाथाना व नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

4. बरेली-भुज (14311) व जम्मूतवी-बाड़मेर (14662): ये ट्रेनें भी क्रमश: 12 और 11 मई को रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर गंतव्य तक पहुंचेगी रींगस, नीमकाथाना व नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।