अलवर

फूलों से सजे वाहन और जयकारों से गूंजा शहर, निकाली सद्भावना यात्रा

मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से सतपाल महाराज के जन्मोत्सव पर अलवर शहर में सद्भावना यात्रा निकाली गई।

less than 1 minute read
Sep 15, 2025
सद्भावना यात्रा (फोटो - पत्रिका)

मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से सतपाल महाराज के जन्मोत्सव पर अलवर शहर में सद्भावना यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गुलाब बाग आश्रम से प्रारंभ होकर विवेकानंद चौक, त्रिपोलिया, बजाजा बाजार, होपसर्कस, पंसारी बाजार, मन्नी का बड़, मनुमार्ग, बस स्टैंड होते हुए वापस आश्रम पहुंची।

जगह-जगह यात्रा का स्वागत

बैंडबाजे के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर आगे आगे चल रही थी। अनुयायी हाथों में झंडे व बैनर लेकर चल रहे थे। साथ ही आने वाला समय कैसा हो राम राज्य जैसा हो, जागेंगे जगाएंगे आत्मज्ञान बढ़ाएंगे जैसे जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। फूलों से सजे वाहन में सतपाल जी महाराज की तस्वीर लगी हुई थी। रास्ते में जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। आश्रम पहुंचने पर दिनेश खंडेलवाल ने भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय कर दिया।

धर्म के मार्ग पर चलने का सन्देश

इसके बाद साध्वी पार्वती पाई ने गीता और रामायण पर प्रवचन देते हुए सभी को धर्म के मार्ग पर चलने और ईश्वर की भक्ति का संदेश दिया। इस अवसर पर मोहन खंडेलवाल, ललित बेनीवाल, हनुमान मित्तल, भगवान गुप्ता, सतीश लखेरा, राजेश शर्मा, विष्णु, मनीष, सुरेश मीणा, राधेश्याम मीना, शिव बजाज, रामबाबू आदि मौजूद रहे। उत्तराखंड में 21 सितंबर को मनाए जाने वाले सतपाल जी महाराज के जन्मोत्सव में अलवर से भी सैकड़ों अनुयायी शामिल होंगे।

Updated on:
15 Sept 2025 11:46 am
Published on:
15 Sept 2025 11:45 am
Also Read
View All

अगली खबर