अलवर में श्याम नवयुवक मंडल की ओर से विवेकानंद चौक पर 24वां श्री श्याम वंदना महोत्सव भक्तिभाव और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। महोत्सव के लिए पांडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया, जहां श्रद्धालुओं का तांता देर रात तक लगा रहा।
अलवर में श्याम नवयुवक मंडल की ओर से विवेकानंद चौक पर 24वां श्री श्याम वंदना महोत्सव भक्तिभाव और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। महोत्सव के लिए पांडाल को आकर्षक रूप से सजाया गया, जहां श्रद्धालुओं का तांता देर रात तक लगा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत श्याम बाबा की पूजा-अर्चना और अखंड ज्योति प्रज्वलन के साथ हुई।
छप्पन भोग और चूरमे का विशेष भोग बाबा को अर्पित किया गया। इसी दौरान बाबा का दरबार भव्य रूप से सजाया गया। प्रवक्ता जितेंद्र सेतिया ने बताया कि भजन संध्या की शुरुआत महेंद्र अमन ने गणेश वंदना से की। तिजारा के संजय शर्मा और गौरव दत्त सहित अन्य भजन गायक भी रातभर भक्तिरस घोलते रहे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ड्रोन से हुई पुष्पवर्षा, इत्र वर्षा और रंगीन आतिशबाजी रही। इसके साथ ही कोलकाता से मंगाए गए फूलों से बाबा का दरबार सजाया गया और गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। अखंड ज्योति में सैकड़ों स्त्री-पुरुषों ने आहुतियां अर्पित कर बाबा से अपनी समस्याओं से मुक्ति और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। पूरा पांडाल देर रात तक भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।