अलवर

VIDEO: बहरोड़ के केशवाना औद्योगिक क्षेत्र की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग

बहरोड़ के केशवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित एरोमेटिक अलाइड केमिकल फैक्ट्री में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।

less than 1 minute read
Mar 06, 2026

बहरोड़ के केशवाना औद्योगिक क्षेत्र स्थित एरोमेटिक अलाइड केमिकल फैक्ट्री में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। घटना की सूचना मिलते ही कोटपूतली सर्किल पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार आग फैक्ट्री के उस हिस्से में लगी जहां केमिकल रखा हुआ था। केमिकल के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और ऊंची लपटें उठने लगीं। आग पर काबू पाने के लिए बहरोड़, कोटपूतली, पावटा, नीमराना और बानसूर से दमकल की कुल 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगातार आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। (खबर लिखने तक)


दमकल कर्मियों ने फैक्ट्री के बाहरी हिस्से में लगी आग पर काफी हद तक काबू पा लिया है, लेकिन फैक्ट्री की पांचवीं मंजिल से अभी भी आग की लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्री परिसर और आसपास के क्षेत्र से लोगों को दूर कर दिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

Published on:
06 Mar 2026 03:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर