अलवर

VIDEO: रामाश्रय स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 178 वरिष्ठ नागरिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

भिवाड़ी जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को को रामाश्रय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों और वृद्धजनों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

less than 1 minute read
Mar 06, 2026
रामाश्रय स्वास्थ्य शिविर (फोटो - पत्रिका)

भिवाड़ी जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को को रामाश्रय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों और वृद्धजनों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में बुजुर्गों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया और स्वास्थ्य जांच करवाई।

178 वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सागर अरोड़ा और रामाश्रय के नोडल अधिकारी डॉ. नरेंद्र फागेरिया ने बताया कि शिविर में कुल 178 वरिष्ठ नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श और उपचार प्रदान किया गया। शिविर में लाभार्थियों के लिए पानी, चाय और फल के रूप में केला भी वितरित किया गया।

इन चिकित्सकों ने दी अपनी सेवाएं

स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इनमें डॉ. चेतन मेहर (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. नरेंद्र फागेरिया (मेडिसिन), डॉ. मनोरमा सैनी (कान-नाक-गला विशेषज्ञ), डॉ. नितेश यादव (टीबी एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ), डॉ. अवनीश जांगिड़ (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. इशिता (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. संध्या (चर्म रोग विशेषज्ञ) और डॉ. सोम प्रकाश यादव (आयुर्वेद चिकित्सा) शामिल रहे।


इस दौरान नर्सिंग स्टाफ में सुनीता स्वामी, ज्योति बाला, मनजीत, नवीन सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे और शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।

Published on:
06 Mar 2026 04:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर