6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोवंश चोरी का प्रयास नाकाम, ग्रामीणों पर पत्थर और कांच की बोतलें फेंककर फरार हुए तस्कर

अलवर जिले के बर्डोद-शाहजहांपुर सड़क मार्ग पर गुरुवार रात करीब एक बजे गोतस्करों द्वारा गोवंश चोरी का प्रयास करने का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification

घटना के वक्त पिकअप गाड़ी (फोटो - पत्रिका)

अलवर जिले के बर्डोद-शाहजहांपुर सड़क मार्ग पर गुरुवार रात करीब एक बजे गोतस्करों द्वारा गोवंश चोरी का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक निजी स्कूल के पास सड़क पर घूम रही कुछ गायों को तस्करों ने अपनी पिकअप गाड़ी में भर लिया और मौके से भागने की कोशिश करने लगे।

इसी दौरान गोवंश की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों की नींद खुल गई। ग्रामीणों ने शोर मचाकर तस्करों को रोकने की कोशिश की। भीड़ बढ़ती देख घबराए तस्करों ने ग्रामीणों पर कोल्ड ड्रिंक और बीयर की खाली कांच की बोतलें तथा पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इसके बावजूद ग्रामीण डटे रहे, लेकिन बढ़ते शोर-शराबे के बीच तस्कर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि तस्करों की पिकअप गाड़ी में पहले से ही पत्थर और कांच की बोतलें भरी हुई थीं।


भागते समय तस्करों ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को भी टक्कर मार दी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से जानकारी ली। गोसेवक पवन सैनी, संदीप कुमार, नवीन कुमार, नीरज सैनी सहित अन्य लोगों ने तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, क्षेत्र में पुलिस चौकी खोलने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।