6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तिजारा के दो युवाओं ने UPSC में मारी बाजी, बादल यादव को 635वीं और निशांत यादव को 237वीं रैंक

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस परीक्षा-2025 का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में राजस्थान के कई होनहार युवाओं ने सफलता हासिल की है।

2 min read
Google source verification

बादल यादव

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सर्विस परीक्षा-2025 का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में राजस्थान के कई होनहार युवाओं ने सफलता हासिल की है। अलवर जिले के तिजारा क्षेत्र के दो युवाओं ने भी परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

तिजारा के बिनोलिया गांव निवासी बादल यादव ने अपने दूसरे प्रयास में UPSC परीक्षा पास करते हुए 635वीं रैंक हासिल की है। बादल के पिता, जो शिक्षक थे, की 14 साल पहले सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उनकी मां नीलम यादव ने एलडीसी की नौकरी करते हुए बच्चों की परवरिश की और उन्हें अच्छी शिक्षा दिलाई। वर्तमान में नीलम यादव तिजारा पंचायत समिति में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। बेटे की इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

वहीं तिजारा के इकरोटिया गांव निवासी निशांत यादव, पुत्र जसवंत सिंह यादव, ने भी UPSC परीक्षा में 237वीं रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। निशांत के पिता छोटे किसान हैं और उनके पास करीब दो से ढाई बीघा जमीन ही है। सीमित संसाधनों के बावजूद निशांत ने कठिन परिश्रम और लगन से यह मुकाम हासिल किया। दोनों युवाओं की सफलता से तिजारा क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।

बहरोड़ के डवानी गांव निवासी तरुण कुमार यादव ने देशभर में 49वीं रैंक प्राप्त की है। पिछली बार उनकी 203वीं रैंक आई थी, जिस पर उनका चयन आईपीएस में हुआ था और वे वर्तमान में आईपीएस प्रशिक्षण ले रहे हैं।

वहीं तिजारा के इकरोटिया गांव निवासी निशांत यादव, जो छोटे किसान जसवंत सिंह यादव के पुत्र हैं, ने 237वीं रैंक हासिल की है। निशांत पिछली बार 723वीं रैंक पर चयनित हुए थे और वर्तमान में रेलवे मंत्रालय में कार्यरत हैं।

इसके अलावा मुंडावर क्षेत्र के उलाहेड़ी गांव के आर्यन यादव ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 31वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी सफलता से जिले में खुशी का माहौल है।