अलवर

35 बोरिंगों से आएगा पानी, जनवरी में होगा नहर निर्माण कार्य शुरू

Alwar news: जलदाय विभाग की ओर से शहर में पानी लाने के लिए 35 बोरिंगों की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बाद बोरिंगों का काम शुरू हो जाएगा। इससे शहर के लोगों को एक करोड़ लीटर पानी मिल सकेगा।

less than 1 minute read
Dec 19, 2024

सिंचाई विभाग ने नटनी के बारां से लेकर जयसमंद बांध तक कच्ची नहर को पक्का करने की कवायद की है। पक्की नहर का निर्माण 32.84 करोड़ रुपए से होगा। निर्माण कार्य दो चरणों में होगा। पहला चरण साढ़े पांच किलोमीटर का है, जिसका निर्माण कार्य जनवरी में शुरू होगा।

इस चरण के पूरा होने के बाद दूसरा चरण शुरू होगा। वहीं, शहर के समीप ही भाखेड़ा एनीकट का निर्माण भी पक्की नहर के साथ ही होगा। इसके निर्माण कार्य के लिए साढ़े पांच करोड़ रुपए खर्च होंगे।

नहर की ऊंचाई साढ़े तीन मीटर

अलवर में भाखेड़ा एनीकट का निर्माण 50 मीटर के दायरे में होगा। इसके साथ ही इसके पास सपोर्ट दीवार का निर्माण किया जाएगा। एनीकट के निर्माण से आसपास निवास करने वाले लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, नटनी के बारां से जयसमंद बांध तक बनने वाली पक्की नहर की ऊंचाई साढे़ तीन मीटर रहेगी। सिंचाई विभाग के एक्सईएन संजय खत्री ने बताया कि निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी वर्कऑर्डर के बाद पक्की नहर के लिए 2 वर्ष और भाखेड़ा एनीकट निर्माण कार्य एक वर्ष में पूरा करना होगा। इससे पानी बचत की जा सकेगी।

सिलीसेढ़ में 35 बोरिंगों की टेंडर प्रक्रिया शुरू

जलदाय विभाग की ओर से शहर में पानी लाने के लिए 35 बोरिंगों की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बाद बोरिंगों का काम शुरू हो जाएगा। इससे शहर के लोगों को एक करोड़ लीटर पानी मिल सकेगा। विभाग ने पहले 20 पानी की बोरिंगों का प्रस्ताव में बदलाव करके 35 बोरिंगों का किया है।

यह भी पढ़ें:
Alwar News: सरिस्का टाइगर रिजर्व के 10 किमी के दायरे में बने होटल होंगे बंद

Published on:
19 Dec 2024 12:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर