अलवर

महिला ने SI और कांस्टेबल को हनी ट्रैप में फंसाया, 1 करोड़ की वसूली के बाद हुई गिरफ्तार

हनी ट्रैप में फंसे एसएचओ और कांस्टेबल से आरोपी महिला ने 1 करोड़ वसूले, लेकिन डिमांड फिर भी कम नहीं हुई, थक-हार कर पीड़ित थाना पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन कर 3 युवती सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Feb 07, 2024
woman_honey_trap_si_and_constable_arrested.jpg

अलवर। अरावली विहार थाना पुलिस ने डीग थाने के एसएचओ महेन्द्र और जयपुर ग्रामीण के जोबनेर थाने के कांस्टेबल रोहिताश को हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने के मामले में 3 युवतियों सहित 4 जनों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ और कांस्टेबल ने जाल में फंसने के बाद आरोपियों को करीब एक करोड़ रुपए दिए थे। इसके बाद भी आरोपियों की डिमांड कम नहीं हुई। आरोप है कि आरोपी महिला ने नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील फोटो और वीडियो बनाए। इसके बाद ब्लैकमेल किया। महिला के खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्ज ब्लैकमेलिंग सहित अन्य 6 मामलों की सूची भी पुलिस को सौंपी गई है।

आरोपी महिला काफी समय से पुलिस इंस्पेक्टर महेन्द्र और कांस्टेबल रोहिताश को ब्लैकमेल कर रुपए की मांग कर थी। वह पुलिस इंस्पेक्टर से करीब 90 लाख रुपए और कांस्टेबल से 11 लाख रुपए वसूल चुकी थी। यह राशि आरोपी महिला के बैंक खातों में डलवाई गई थी। पीड़ितों की ओर से इसकी डिटेल भी उपलब्ध कराई गई है। 8 जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इसमें से पुलिस ने मंगलवार को 3 महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया है।

आरोपी महिला ने अरावली विहार थाने के एएसआई रामजीत गुर्जर के खिलाफ भी वर्ष 2021 में बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। कोर्ट ने एएसआइ रामजीत के निलंबन के बाद 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई थी। इसके अलावा महिला ने 5 अन्य मामले भी दर्ज करा रखे हैं। उसने अपने पति के खिलाफ भी दहेज का मामला दर्ज कराया हुआ है। फिलहाल पुलिस अब सभी मामलों की गहनता से जांच कर रही है।

Published on:
07 Feb 2024 01:47 pm