अम्बेडकर नगर

पति को प्रेमिका संग कार में देखा तो भड़की पत्नी, विरोध पर गला… सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा

अंबेडकरनगर में पत्नी ने पति को प्रेमिका संग कार में रंगे हाथ पकड़ा तो सड़क पर हंगामा मच गया। विरोध करने पर पति पर मारपीट और गला दबाने का आरोप पत्नी ने लगाया है।

2 min read
सांकेतिक फोटो जेनरेट AI

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक विवाहिता ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ कार में घूमते हुए पकड़ लिया। विरोध करने पर पति पर मारपीट और गला दबाने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिससे इलाके में चर्चा का माहौल है।

अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। पीड़िता के अनुसार, उसका पति पिछले करीब एक साल से एक अन्य महिला के संपर्क में है। इसी वजह से परिवार से दूरी बना चुका है। उसने आरोप लगाया कि पति घर की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करता है। न तो खर्च देता है। और न ही बच्चों की देखभाल करता है। महिला ने यह भी बताया कि उसका पति अक्सर उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करता है। और कई बार मारपीट भी कर चुका है। इतना ही नहीं, घर का सामान तक बेच देने का आरोप भी उसने लगाया है। बुधवार शाम करीब पांच बजे महिला अपने पति की तलाश में बाजार पहुंची थी। इसी दौरान उसने जलालपुर के मित्तूपुर रोड पर अपने पति को एक महिला के साथ कार में देखा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी ने तुरंत विरोध जताया। आरोप है कि इसी दौरान पति ने गुस्से में आकर पत्नी के साथ मारपीट की और उसका गला दबाने की कोशिश की। महिला ने मौके पर ही इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया। जो अब जांच का हिस्सा बन सकता है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पति और उसके साथ मौजूद महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सड़क पर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। हाल ही में मेरठ में भी पति, पत्नी और कथित प्रेमिका के बीच सड़क पर विवाद हुआ था। जहां पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया था। वहां भी काफी देर तक हंगामा चलता रहा और मामला पुलिस तक पहुंच गया था।

Published on:
03 Apr 2026 04:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर