अंबिकापुर

17 साल की लड़की अचानक करने लगी उल्टियां, जब पता चली ये बात तो उड़ गए उनके होश

उल्टियां करता देख दहशत में आ गए परिवार के सदस्य, स्कूटी में बैठाकर लाया गया मेडिकल कॉलेज अस्पताल
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2018, 3:31 PM IST
17 year girl suicide
girl suicide

अंबिकापुर. 17 साल की लड़की गुरुवार को अचानक अपने घर में उल्टियां करने लगी। जब घरवालों ने उससे पूछताछ की तो उसने उन्हें कुछ नहीं बताया। कई बार पूछने के बाद भी उसने कोई जवाब नहीं दिया।

इसी बीच उसके मुंह से झाग निकलने लगा तो चचेरे भाई ने स्कूटी पर बैठाकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। किशोरी ने जहर का सेवन किया था। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।


सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र स्थित गाम झिरमिटी निवासी 17 वर्षीय सूरजमणि पिता रामशेखर गुरुवार को घर में ही थी। इसी बीच उसने धान में डालने वाला कीटनाशक का सेवन कर लिया था। अचानक वह उल्टियां करने लगी। यह देख उसके परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने कुछ नहीं बताया। बार-बार पूछने पर भी वह कुछ नहीं बता रही थी।

थोड़ी ही देर में उसके मुंह से झाग निकलना शुरु हो गया। यह देख घरवाले समझ गए कि उसने जहर सेवन कर लिया है। आनन-फानन में उसके चचेरे भाई ने उसे स्कूटी पर बैठाया और मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने भर्ती कर उसका इलाज शुरु किया। दवाइयों के कई डोज देने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था।

रात में उसकी तबीयत और बिगड़ती चली गई। इसी बीच शुक्रवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने पंचनामा व पीएम पश्चात शव उसके परिजन को सौंप दिया।


पुलिस विवेचना में जुटी
किशोरी ने किस कारण से जहर खाकर आत्महत्या की, इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुट गई है। इधर बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

Updated on:
4 Aug 2018, 3:31 PM IST
Published on: