अंबिकापुर

महिला को अकेला देख 2 भालुओं ने कर दिया हमला, पैने नाखूनों से कर दिया लहूलुहान, ऐसे बची जान

सरगुज, सूरजपुर व बलरामपुर जिले में है हाथी व भालुओं का आतंक, कई को उतार चुके हैं मौत के घाट
less than 1 minute read
Injured women
Injured women

अंबिकापुर. एक महिला अपने घर से कहीं जा रही थी, इसी दौरान 2 भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग लाठी डंडे लेकर वहां पहुंचे। इसे देख दोनों भालू वहां से भाग गए।

परिजन ने महिला को इलाज के लिए बिश्रामपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने महिला की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसका इलाज चल रहा है।


सरगुजा, सूरजपुर व कोरिया जिले में हाथी व भालुओं का आतंक हैं। आए दिन इनके द्वारा जहां लोगों की जान ली जाती है वहीं उन्हें गंभीर रूप से घायल भी किया जाता है। मंगलवार को भी 2 भालुओं ने एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कंदरई निवासी 45 वर्षीय रजमेत पति हुलास राम के घर के आसपास सरई का झाड़ है। मंगलवार की दोपहर रजमेत गांव में ही कहीं जा रही थी। उसी दौरान सरई झाड़ी से दो भालू निकले और महिला पर हमला कर दिया। भालुओं ने महिला का सिर व हाथ अपने पैने नाखूनों से नोच दिया।

महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग लाठी-डंडा लेकर वहां पहुंचे। इसे देख दोनों भालू वहां से भाग गए। परिजन ने महिला को इलाज के लिए बिश्रामपुर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।

यहां चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीर देखते हुए महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसका इलाज चल रहा है।

Published on:
26 Dec 2018 06:50 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, जीजा बोला- चैट, वीडियो दिखाने की बात कहकर NSUI नेता कर रहा था ब्लैकमेल, ABVP ने घेरा थाना

Surguja Hemp Smuggling: थार और लग्जरी कार का फिल्मी स्टाइल में पुलिस ने किया पीछा, गन्ने के खेत से 2 तस्कर गिरफ्तार, मिला 69 लाख का गांजा, See Video

Ambikapur Crime: आईपीएस के बेटे की बेल्ट से पिटाई करने वाले 2 आरोपियों का पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस, कहा था- तुम्हारा बाप क्या कर लेगा? देखें Video

Surguja Politics: ‘आप’ के प्रदेश उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष समेत 120 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दिलाई सदस्यता

Ambikapur roads: सडक़ पर गड्ढे में भरा था पानी, गिर गया स्कूटी सवार, राहगीरों ने निकाला बाहर, देखें Video