अंबिकापुर

CM Tirth darshan yojana: 780 श्रद्धालु ओंकारेश्वर व महाकालेश्वर तीर्थ के करेंगे दर्शन, मंत्री लक्ष्मी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगीं रवाना

CM Tirth darshan yojana: स्पेशन ट्रेन से सरगुजा संभाग के श्रद्धालु होंगे रवाना, वित्त एवं प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी तथा कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी रहेेंगे मौजूद
2 min read
• •
Updated: 9 Apr 2025, 8:01 PM IST
CM Tirth darshan yojana: 780 श्रद्धालु ओंकारेश्वर व महाकालेश्वर तीर्थ के करेंगे दर्शन, मंत्री लक्ष्मी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगीं रवाना
Minister Laxmi Rajwade

अंबिकापुर. सीएम विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना (CM Tirth darshan yojana) अन्तर्गत स्पेशल ट्रेन से सरगुजा संभाग के 780 श्रद्धालु गुरुवार को उज्जैन, ओंकारेश्वर एवं महाकालेश्वर तीर्थ दर्शन के लिए रवाना होंगे। इसमें सरगुजा जिले से 206 यात्री शामिल हैं। दर्शन के लिए जाने वाली विशेष ट्रेन को गुरुवार की सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगीं।

Omkareshwar temple

कार्यक्रम (CM Tirth darshan yojana) के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त एवं प्रभारी मंत्री सरगुजा ओपी चौधरी तथा कृषि मंत्री राम विचार नेताम उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज,

अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, गृह निर्माण मण्डल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, महापौर मंजूषा भगत व जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह उपस्थित रहेंगे।

CM Tirth darshan yojana: सूरजपुर जिले से सबसे अधिक श्रद्धालु

सरगुजा जिले के श्रद्धालुओं के साथ सरगुजा सम्भाग के अन्य जिलों के हितग्राही (CM Tirth darshan yojana) भी विशेष ट्रेन से तीर्थ दर्शन के लिए रवाना होंगे। इसमें सरगुजा जिले के 206, सूरजपुर जिले के 273, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 98, कोरिया जिले के 113 व एमसीबी जिले के 90 श्रद्धालु शामिल होंगे।

Updated on:
9 Apr 2025, 8:01 PM IST
Published on: