अंबिकापुर

Abused to ASI: ट्रैफिक ASI से गाली-गलौज व धक्का-मुक्की, फिर बुलेट लेकर हो गए थे फरार, 2 आरोपी गिरफ्तार

Abused to ASI: आरोपी ने बुलेट में लगा रखा था मॉडिफाइड साइलेंसर, पुलिस कर रही थी वाहनों की जांच, न कोई दस्तावेज पेश किया और न ढंग से की बात
2 min read
• •
Updated: 1 Feb 2025, 5:25 PM IST
Abused to ASI: ट्रैफिक ASI से गाली-गलौज व धक्का-मुक्की, फिर बुलेट लेकर हो गए थे फरार, 2 आरोपी गिरफ्तार
Accused arrested

अंबिकापुर. शहर के दरिमा मोड़ के पास मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से 2 व्यक्तियों द्वारा गाली-गलौज व धक्का-मुक्की (Abused to ASI) की गई थी। आरोपियों ने बुलेट में मॉडिफाइड सायलेंसर लगा रखा था, वहीं वाहन संबंधी कोई दस्तावेज भी पेश नहीं किए और बुलेट लेकर फरार हो गए थे। इस मामले में एएसआई की रिपोर्ट पर पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यातायात शाखा के एएसआई निशिकांत एक्का व अन्य पुलिसकर्मियों (Abused to ASI) की 10 जनवरी को मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई के लिए दरिमा चौक के पास ड्यूटी लगाई गई थी। कार्रवाई के दौरान बुलेट क्रमांक सीजी 15 सीएफ 2630 के चालक ने अपने वाहन में मॉडिफाइड सायलेंसर लगा रखा था।

पुलिस ने उसे रोक कर वाहन के कागजात, चालक का ड्रायविंग लायसेस एवं मॉडिफाइड सायलेसर लगाने के सबंध में पूछताछ की। चालक द्वारा किसी भी प्रकार का वाहन का दस्तावेज (Abused to ASI) पेश नहीं किया गया था।

इस दौरान बुलेट चालक ने एक अन्य परिजन को मौके पर बुला लिया और दोनों व्यक्तियों द्वारा कार्रवाई कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज व धक्का-मुक्की की गई। इसके बाद दोनों बुलेट लेकर फरार हो गए थे।

Abused to ASI: एएसआई ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

सहायक उप निरीक्षक निशिकांत एक्का ने मामले की रिपोर्ट (Abused to ASI) कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस बुलेट चालक व उसके परिजन पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही थी।

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी शहर के नवागढ़ निवासी कृष्णा राम उम्र 45 वर्ष व रविलाल उम्र 32 को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा धारा 132, 221, 296 व 3(5) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

Updated on:
1 Feb 2025, 5:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज