अंबिकापुर

इतने सख्त लॉकडाउन में भी सरकार ने शराब प्रेमियों को दी है राहत, सब्जी तो नहीं लेकिन शराब की मिलेगी घर पहुंच सेवा

Alcohal home delivery: किराना व सब्जी दुकानों के खोले जाने पर भी लगा है पूरी तरह से प्रतिबंध, होम डिलीवरी की भी नहीं दी गई है सुविधा
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Sep 2020, 3:21 PM IST
इतने सख्त लॉकडाउन में भी सरकार ने शराब प्रेमियों को दी है राहत, सब्जी तो नहीं लेकिन शराब की मिलेगी घर पहुंच सेवा
Alcohal home delivery demo pic

अंबिकापुर. अंबिकापुर शहर समेत अन्य नगरीय निकायों में 7 दिन का सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। न तो किराना दुकानों को खोले जाने की अनुमति दी गई है और न ही सब्जी दुकानों को। जबकि सरकार ने सख्त लॉकडाउन के बीच भी शराब की होम डिलीवरी (Alcohal home delivery) किए जाने का फैसला लिया है।

शराब प्रेमियों के लिए यह अच्छी खबर हो सकती है लेकिन कई लोग इसे बेतुका बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब सब्जी व किराना सामान की होम डिलीवरी की सुविधा नहीं दी गई है तो शराब की क्यों?


कलक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजीव कुमार झा द्वारा कंटेनमेंट जोन घोषित क्षेत्रों एवं अवधि में देशी एवं विदेशी मदिरा की होम डिलीवरी (Alcohal home delivery) विक्रय जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

जारी आदेशानुसार नगर पालिक निगम अम्बिकापुर अंतर्गत देशी मदिरा दुकान बौरीपारा, विदेशी मदिरा दुकान गंगापुर, विदेशी मदिरा सुभाष नगर एवं विदेशी मदिरा दुकान बौरीपारा, नगर पंचायत लखनपुर अंतर्गत विदेशी मदिरा दुकान लखनपुर,

नगर पंचायत सीतापुर अंतर्गत विदेशी मदिरा दुकान सीतापुर तथा जनपद पंचायत बतौली अंतर्गत विदेशी मदिरा दुकान बतौली में देशी एवं विदेशी मदिरा का होम डिलीवरी विक्रय चालू रहेगा। इन दुकानों के कांउटर विक्रय के लिए पूर्णत: बंद रहेंगे।


7 दिन का है सख्त लॉकडाउन
गौरतलब है कि कलक्टर द्वारा नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम अम्बिकापुर क्षेत्र को 21 सितम्बर रात्रि 9 बजे से 28 सितम्बर रात्रि 12 बजे तक, नगर पंचायत सीतापुर एवं जनपद पंचायत मुख्यालय बतौली को 22 सितम्बर रात्रि 9 बजे से 29 सितम्बर रात्रि 12 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

Published on:
Also Read
View All
Surguja Road Accident: एनएच पर किराना व्यवसायी की ट्रेलर से कुचलकर मौत, जर्जर सडक़ पर अनियंत्रित हो गई स्कूटी, गोयल परिवार में पसरा मातम

Surguja Ration Distribution: पांच महीने से 400 परिवारों को नहीं मिला राशन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, दुकान में जड़ा ताला

Ambikapur News: कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश! डाक से मिला पत्र, जेल में बंद आरोपी पर शूटरों से साठगांठ का आरोप

Ambikapur News: किसानों को डबल झटका! अर्नब चक्रवात में तो डूबी ही, हाथियों ने भी रौंद डाली 15-20 एकड़ में लगी फसल

School Holiday: सरगुजा के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को भी छुट्टी घोषित, डीईओ ने जारी किया आदेश