अंबिकापुर

बारिश से सिर छिपाने जहां खड़ा था मासूम वहीं इस शक्ल में मौत बनकर पहुंचे यमराज

घर से मवेशी चराने निकला था छात्र, अचानक बारिश आने पर बाजार स्थित भवन के शेड में चला गया था बचने
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2017, 1:36 PM IST
innocent dead body
Innocent dead body in shade

लखनपुर. 12 साल का मासूम शुक्रवार की दोपहर मवेशी चराने घर से निकला था। अचानक तेज बारिश आने पर वह सिर छिपाने बाजार के पास स्थित एक भवन के शेड में जाकर खड़ा हो गया। उसे क्या पता था कि मौत उसे यहां खींच लाई है। इसी बीच तेज गरज के साथ आसमानी बिजली गिरी और उसकी चपेट में मासूम आ गया।

हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। जल्द ही इसकी खबर उसके घर तक पहुंची और परिजन वहां पहुंच गए। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से उसके घर में मातम पसरा हुआ है।


सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड स्थित ग्राम गुमगराकला निवासी बाबूलाल गोंड़ का १२ वर्षीय पुत्र मुकेश कक्षा छठवीं का छात्र था। शुक्रवार की दोपहर वह घर से अपने मवेशियों को चराने निकला था। वह गांव से लगे बाजार के पास खड़ा होकर मवेशियों पर निगरानी रखे हुए था। इसी दौरान तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई।

बारिश से बचने वह दौड़ता हुआ बाजार के पास बने भवन के शेड में चला गया। इसी बीच अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और उसकी चपेट में मासूम मुकेश आ गया। वह झटके के साथ मुंह के बल नीचे गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बारिश थमने के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने बालक को इस हाल में देखा तो इसकी जानकारी उसके परिजनों को तत्काल दी।

सूचना मिलते ही मासूम के परिजन मौके पर पहुंच गए। बेटे को इस हाल में देख उनके रोने का ठिकाना न रहा। इस आस में वे तत्काल बालक को लेकर अस्पताल पहुंचे कि डॉक्टर उसे बचा लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। गौरतलब है कि सरगुजा संभाग में आसमानी बिजली गिरने से इस वर्ष अब तक दर्जनभर लोगों की मौत हो चुकी है।


गांव में पसरा मातम
मासूम छात्र की मौत से गुमगराकला गांव में मातम पसर गया है। थोड़ी ही देर पहले बालक को सभी ने हंसते-खेलते देखा था। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि वह अब इस दुनिया में नहीं रहा। इधर मासूम के माता-पिता व अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। सभी ने बालक का नम आंखों से अंतिम संस्कार किया।

Published on:
Also Read
View All
Surguja Road Accident: एनएच पर किराना व्यवसायी की ट्रेलर से कुचलकर मौत, जर्जर सडक़ पर अनियंत्रित हो गई स्कूटी, गोयल परिवार में पसरा मातम

Surguja Ration Distribution: पांच महीने से 400 परिवारों को नहीं मिला राशन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, दुकान में जड़ा ताला

Ambikapur News: कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश! डाक से मिला पत्र, जेल में बंद आरोपी पर शूटरों से साठगांठ का आरोप

Ambikapur News: किसानों को डबल झटका! अर्नब चक्रवात में तो डूबी ही, हाथियों ने भी रौंद डाली 15-20 एकड़ में लगी फसल

School Holiday: सरगुजा के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को भी छुट्टी घोषित, डीईओ ने जारी किया आदेश