अंबिकापुर

बेटे को शक था पत्नी के साथ हमबिस्तर होता है पिता, फिर इस रिश्ते का कर दिया खौफनाक अंत

पत्नी के साथ अवैध संबंध की शंका पर पिता-पुत्र के बीच हो गया विवाद, हत्या के बाद पत्नी की जमकर की पिटाई
2 min read
• •
Updated: 22 Oct 2017, 9:25 PM IST
Murder of father
Murder

अंबिकापुर/मैनपाट. दो दिन पूर्व मैनपाट के चुहियापारा में एक पुत्र ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने के शक पर पिता की लोहे के रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता की हत्या करने के बाद उसने पत्नी की जमकर पिटाई की। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस रविवार को गांव में पहुंची और और आरोपी बेटे के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


मैनपाट के ग्राम मालतीपुर के चुहियापारा निवासी २८ वर्षीय टीबरा कोरवा अपने पिता दशुआ के साथ हमेशा इस बात को लेकर विवाद करता रहता था कि उसकी पत्नी के साथ उसका अवैध संबंध है। इस बात को लेकर हमेशा दोनों के बीच विवाद होता रहता था।

दीपावली के दूसरे दिन शुक्रवार को आरोपी पुत्र टीबरा पिता दशुआ के साथ इसी बात को लेकर विवाद कर रहा था। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि बेटे ने घर में ही रखेे सब्बल को उठाकर दशुआ के पैर में मार दिया। इससे उसका पैर टूट गया और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने अपने पिता पर सब्बल से हमला जारी रखा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी की भी हत्या करने के नियत से जमकर पिटाई कर दी। पत्नी ने वहां से किसी तरह भागकर अपनी जान बचा ली लेकिन वह भी गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी।

आसपास के लोगों ने किसी तरह गम्भीर रूप से घायल दशुआ व टीबरा की पत्नी को मैनपाट अस्पताल पहुंचाया। यहां समय पर इलाज नहीं हो पाने के कारण शनिवार को दशुआ की मौत हो गई। वहीं टीबरा की पत्नी की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।

इसकी सूचना कमलेश्वरपुर पुलिस को मिली तो वह गांव मे पहुंची। उसने आरोपी पुत्र के खिलाफ धारा 302 व 307 के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Published on:
Also Read
View All
Surguja Road Accident: एनएच पर किराना व्यवसायी की ट्रेलर से कुचलकर मौत, जर्जर सडक़ पर अनियंत्रित हो गई स्कूटी, गोयल परिवार में पसरा मातम

Surguja Ration Distribution: पांच महीने से 400 परिवारों को नहीं मिला राशन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, दुकान में जड़ा ताला

Ambikapur News: कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश! डाक से मिला पत्र, जेल में बंद आरोपी पर शूटरों से साठगांठ का आरोप

Ambikapur News: किसानों को डबल झटका! अर्नब चक्रवात में तो डूबी ही, हाथियों ने भी रौंद डाली 15-20 एकड़ में लगी फसल

School Holiday: सरगुजा के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को भी छुट्टी घोषित, डीईओ ने जारी किया आदेश