अंबिकापुर

नेता प्रतिपक्ष ने राजसी परंपरा का किया निर्वहन, विधिवत की शस्त्रों की पूजा

छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व महाराजा सरगुजा ने पैलेस परिसर में की पूजा-अर्चना, युवराज भी हुए शामिल
2 min read
TS Singhdeo and Yuvraj
TS Singhdeo and Yuvraj

अंबिकापुर.विजयादशमी के अवसर पर परंपरा का निर्वहन करते हुए शहर में जगह-जगह शस्त्र पूजन किया गया। राजसी परम्परा के अनुसार पैलेस में सुबह शस्त्र पूजन किया गया। वहीं रक्षित केंद्र में एसपी व एडिशनल एसपी तथा क्षत्रिय समाज ने देवश्वर कालोनी में शस्त्र पूजन किया।


विजयादशमी के अवसर पर सरगुजा पैलेस में शनिवार की सुबह ९ बजे राजसी परम्परा का निर्वहन करते हुए वर्तमान महाराज टीएस सिंहदेव व युवराज आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने पूजा-अर्चना की। पैलेस में सबसे पहले गज व नगाड़ा की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद पैलेस में विधिवत ढंग से शस्त्रों की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर सरगुजा राजपरिवार के सदस्यों के साथ अन्य लोग शामिल थे।


किया सामूहिक हवन
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा शनिवार को शस्त्र पूजन क्षत्रिय भवन अस्तबल के पीछे देवेश्वर कॉलोनी में किया गया। समाज के लोगों द्वारा घर से क्षत्रिय भवन में शस्त्र लाकर सामूहिक पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात सामूहिक हवन किया गया व प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के लोगों ने एक-दूसरे को दशहरा पर्व की बधाई दी।

इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष अनिल सिंह ब_र, अरुण सिंह, अरविंद सिंह, सत्येन्द्र सिंह, अतुल सिंह, दिलीप सिंह, संतोष सिंह, डॉ. अंजन सिंह, अनिल सिंह मेजर, रामाश्रय सिंह, रामविनय सिंह, मनोज सिंह, संजय सिंह, राहुल सिंह, एकल्व्य सिंह, उमेश प्रताप सिंह, टीबी सिंह, माधव राय, त्रिभुवन सिंह, गजेन्द्र नारायण सिंह, सुरेन्द्र सिंह, त्रिलोकी सिंह, परमेश्वर सिंह, रामनिवास सिंह, सीडी सिंह सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।


रक्षित केंद्र में हुई पूजा
पुलिस विभाग द्वारा रक्षित केंद्र व कोतवाली थाने में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। सुबह १० बजे एसएसपी आरएस नायक व एडिशनल एसपी रामकृष्ण साहू, सीएसपी आरएन यादव, एसडीओपी गरिमा द्विवेदी ने रक्षित केंद्र में विधि-विधान से शस्त्रों की पूजा अर्चना की। इसके बाद रक्षित केंद्र में रखे वाहनों की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद हर्ष फायर किया गया। कोतवाली में भी सीएसपी की उपस्थिति में शस्त्रों की पूजा की गई।

Published on:
30 Sept 2017 06:30 pm
Also Read
View All
Ambikapur Land Fraud: जमीन का 2 बार सौदा कर बुजुर्ग से ले लिए 18 लाख, कहा- शिकायत की तो जेल भिजवा देंगे, 3 भू-माफिया पर एफआईआर

Chhattisgarh Politics: पार्टी में गुटबाजी पर दीपक बैज बोले- यह भाजपा का प्रोपेगेंडा, उनमें हमसे ज्यादा गुटबाजी है, वे एक गाड़ी में नहीं घूम सकते…

Ambikapur Fraud Case: 1000 रुपए देकर कपड़ा व्यवसायी को लगाया 10.28 लाख का फटका, व्हाट्सएप ग्रुप में जोडक़र लड़कियों ने किया खेला

Ambikapur News: सहायक पोस्टमास्टर ने महिला के खाते से उड़ाए 14 लाख रुपए, पासबुक अपडेट कराने पर हुआ पर्दाफाश

Ambikapur News: छात्रा की आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, कर रहा था ब्लैकमेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पार्टी से किया निलंबित