अंबिकापुर

Video : रमन के मंत्री का अजीबो-गरीब बयान, सीएम समेत BJP को बताया कुंवारों वाली पार्टी

कवि सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को भी बता दिया कुंवारा
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2017, 8:38 PM IST
poet conference
Poet Conference

Ambikapur/चिरमिरी. कोरिया जिले के चिरमिरी बड़ा बाजार क्षेत्र के दुर्गा पंडाल में पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पटेल के जन्मदिन पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें श्रम मंत्री भइयालाल राजवाड़े, कोरबा सांसद बंशीलाल महतो, विधायक श्यामबिहारी जायसवाल सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इस दौरान श्रम मंत्री ने मंच ये अजीबो-गरीब बयान दिया।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री रमन सिंह व दीपक पटेल को कुंवारा बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा कुंवारों की पार्टी है तथा इसमें कुंवारों का ही भविष्य उज्ज्वल है। यह सुनकर पहले तो मंच पर उपस्थित नेता हड़बड़ा गए। लेकिन फिर हंसकर उन्होंने कहा कि मंत्री का अंदाज ही निराला है। वे हर जगह अपनी अलग छाप छोड़ते हैं।


कवि सम्मेलन में 6 कवियों सहित भाजपा के औषधि पदक बोर्ड के राम प्रताप सिंह सहित काफी संख्या में क्षेत्रवासी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को कवि सम्मेलन का नाम देते हुए 5 घंटे तक इसे राजनीतिक मंच बनाकर रखा गया। इस दौरान कवियों को सुनने आए लोगों ने नाराजगी जाहिर की।

लोगों का कहना था कि यहां कवि सम्मेलन नहीं बल्कि चुनाव की बातें की जा रही हैं। इसके पूर्व से ही अपने विवादित बयानबाजी से चर्चा में रहे श्रम मंत्री भइयालाल ने इस कार्यक्रम में भी अपनी छाप छोड़ते हुए अपने उद्बोधन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्य के मुख्य मंत्री रमन सिंह और भाजपा के उपाध्यक्ष दीपक पटेल को कुंवारा बता दिया।

उन्होंने भाजपा को कुंवारों की पार्टी बताते हुए कुंवारों से भाजपा में निखार आने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा में कुंवारों का भविष्य उज्वल है और ये बहुत आगे जायेंगे।


अतिथियों ने की तारीफ
श्रम मंत्री के इस बयान की मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों ने उनकी तारीफ करते हुए कहा की मंत्री जी का अंदाज ही अलग है। ये हर जगह कुछ अलग ही छाप छोड़ते हैं। जबकि मंत्री के बयान को आये कवियों ने भी नहीं छोड़ा पूरी रात चले कविता के भाव में भी कुंवारेपन को दुहराया गया। कवि जॉनी बैरागी धार ने राहुल गांधी को अभी डांट की नहीं खाट की जरुरत है कहकर लोगों हंसाया।


नेता खा रहे हैं तो जी रहे हैं
कवियों ने देश को आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों और वर्तमान देश एवं राज्यों को चलाने वाले नेताओ के नाम लेते हुए कहा की शहीदों ने इस देश का कुछ नहीं खाया इस लिए वे दुनिया से चले गए। आज के नेता देश को खा रहे है इस लिए जा नहीं रहे जो खाएगा वह नहीं जाएगा जो नहीं खाएगा वह जाएगा।

Updated on:
25 Oct 2017, 8:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Surguja Road Accident: एनएच पर किराना व्यवसायी की ट्रेलर से कुचलकर मौत, जर्जर सडक़ पर अनियंत्रित हो गई स्कूटी, गोयल परिवार में पसरा मातम

Surguja Ration Distribution: पांच महीने से 400 परिवारों को नहीं मिला राशन, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, दुकान में जड़ा ताला

Ambikapur News: कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश! डाक से मिला पत्र, जेल में बंद आरोपी पर शूटरों से साठगांठ का आरोप

Ambikapur News: किसानों को डबल झटका! अर्नब चक्रवात में तो डूबी ही, हाथियों ने भी रौंद डाली 15-20 एकड़ में लगी फसल

School Holiday: सरगुजा के सभी स्कूलों में 30 अक्टूबर को भी छुट्टी घोषित, डीईओ ने जारी किया आदेश