अंबिकापुर

रातभर घर नहीं लौटा था बेटा, सुबह पिता के मोबाइल पर आया रूह कंपाने वाला कॉल

सड़क किनारे पड़ी थी बाइक और तालाब में मिला लापता युवक का शव, गले में मिले रस्सी के निशान
2 min read
Dead body in pond
Young man body and his bike

सीतापुर. 21 अक्टूबर की दोपहर एक युवक बाइक से घर से निकला था। रातभर वह वापस नहीं लौटा तो माता-पिता को चिंता हुई। 22 अक्टूबर की सुबह उसके पिता के मोबाइल पर अज्ञात शख्स ने कॉल कर बताया कि उसके बेटे की बाइक तालाब के पास सड़क पर पड़ी है।

यह सुनकर पिता की रूह कांप गई और वह बदहवास वहां पहुंच गया। उसने आशंकावश तालाब में देखा तो बेटे की लाश तैर रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पीएम के लिए भिजवाया। युवक के गले में रस्सी के निशान मिलने से हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।


सरगुजा जिले के सीतापुर से लगे ग्राम पंचायत चलता के प्रतापगढ़ दर्रीपारा निवासी २० वर्षीय विनोद राउत पिता फूलेश्वर राउत २१ अक्टूबर की दोपहर लगभग ३ बजे बाइक से घर से निकला था। रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन में लगे थे।

इसी बीच रविवार की सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके पिता फूलेश्वर को फोन कर पूछा कि आपका बेटा घर पर है कि नहीं? इस पर पिता ने कहा कि वह रात से घर नहीं लौटा है। फिर फोन करने वाले शख्स ने बताया कि आपके बेटे की बाइक क्रमांक सीजी 13 यूए-2519 दर्रीपारा पंडरी तालाब के समीप सड़क पर पड़ी हुई है।

यह जानकारी मिलने पर फूलेश्वर बदहवास हालत में मौके पर पहुंचा। उसे सड़क किनारे बेटे की बाइक खड़ी मिली। शक होने पर वह तालाब के पास पहुंचा तो वहां बेटे का शव तैरता दिखा। इस बीच घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया।

जांच में मृतक के गले पर रस्सी के निशान मिले। इसके बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। प्रथम दृष्टया पुलिस आशंका जता रही है कि युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को तालाब में फेंक दिया गया है। पुलिस इसी बिंदु पर मामले की जांच में जुट गई है

Published on:
22 Oct 2017 08:42 pm
Also Read
View All
Ambikapur Land Fraud: जमीन का 2 बार सौदा कर बुजुर्ग से ले लिए 18 लाख, कहा- शिकायत की तो जेल भिजवा देंगे, 3 भू-माफिया पर एफआईआर

Chhattisgarh Politics: पार्टी में गुटबाजी पर दीपक बैज बोले- यह भाजपा का प्रोपेगेंडा, उनमें हमसे ज्यादा गुटबाजी है, वे एक गाड़ी में नहीं घूम सकते…

Ambikapur Fraud Case: 1000 रुपए देकर कपड़ा व्यवसायी को लगाया 10.28 लाख का फटका, व्हाट्सएप ग्रुप में जोडक़र लड़कियों ने किया खेला

Ambikapur News: सहायक पोस्टमास्टर ने महिला के खाते से उड़ाए 14 लाख रुपए, पासबुक अपडेट कराने पर हुआ पर्दाफाश

Ambikapur News: छात्रा की आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, कर रहा था ब्लैकमेल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पार्टी से किया निलंबित