अंबिकापुर

Ambikapur News: मीरा ने प्रसव के बाद खाना नहीं देने की प्रथा को किया खत्म, माहवारी के प्रति जागरूक हुई महिलाएं..

Ambikapur News: मीरा ने आदिवासी बहुल इलाकों में जाकर महिलाओं को जागरूक किया। इसके साथ ही प्रसव के बाद खाना नहीं देने की प्रथा को भी समाप्त किया।
2 min read
Ambikapur News

Ambikapur News: अशोक विश्वकर्मा/बीते 30 साल से महिलाओं को आत्मनिर्भरता की राह दिखा रही नगर की डॉ. मीरा शुक्ला ने साल 1994 में सरकारी नौकरी से इस्तीफा देने के बाद लोगों की मदद को ही अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया था। खासकर आदिवासी व विशेष पिछड़ी जनजाति की महिलाओं के छोटे-छोटे समूह बनाकर उन्हें व्यापार से जोड़ा। मीरा ने सामाजिक संस्था बनाकर लोगों की मदद करने की शुरुआत की।

Ambikapur News: मीरा ने किया इस प्रथा को खत्म

मीरा ने आदिवासी बहुल इलाकों में जाकर महिलाओं को स्वच्छता व माहवारी के प्रति जागरूक किया। आदिवासियों में प्रसव के छठवें दिन अन्न देने का नियम था। आदिवासी महिलाओं को प्रसव के बाद 3 दिनों तक भोजन नहीं दिया जाता है। मीरा ने उनके बीच जाकर इस प्रथा को समाप्त किया।

सोच यह: हर कठिनाई एक नया सबक सिखाती है, उसे सकारात्मकता से लें

शिक्षा के लिए हमेशा सहयोग किया डॉ. शुक्ला ने साल 1998 में 30 बच्चों के गोद लेकर उनकी पढ़ाई की व्यवस्था की। वो कहती हैं कि कोई भी बच्चा मेरे पास पढ़ाई-लिखाई की समस्या लेकर पहुंचता है तो उसकी मदद करना मेरी पहली प्राथमिकता रहती थी। इसके अलावा अब तक 26 कन्याओं का विवाह कराया है।

घर से मिली सीख

Ambikapur News: पिताजी भोपाल में वरिष्ठ पत्रकार थे। मैंने उन्हें अपना आदर्श माना और फिर मैं भी उन्हीं की तरह लोगों की मदद करने में जुट गई और इसी रास्ते पर आगे चल पड़ी। साक्षरता मिशन की नौकरी से साल 1994 में इस्तीफा देने के बाद समाजसेवा को अपनी जिंदगी का लक्ष्य बना लिया।

मीरा कहती हैं कि समाजसेवा वही है जो दूसरे के आंख में आंसू न देखे। आंसू आने से पहले ही उसे रोक ले। इंसान वह है जो अपने लिए न जी कर दूसरों के लिए जिए।

Updated on:
24 Nov 2024 12:27 pm
Published on:
24 Nov 2024 12:27 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष