अंबिकापुर

थप्पड़ कांड: बैंक कर्मचारियों ने विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा, विधायक ने भी दिया धरना, सीएम ने ये कहा

MLA slaps case: थप्पड़ मारने के विरोध में 2 दिन से सामूहिक अवकाश पर रहे सहकारी बैंक के कर्मचारी, 100 करोड़ का व्यवसाय हुआ प्रभावित, इधर विधायक भी बैंक कर्मचारियों की भ्रष्ट कार्यप्रणाली को लेकर एकदिवसीय धरने पर बैठे
2 min read
• •
Updated: 6 Apr 2023, 9:10 PM IST
MLA slaps case
MLA sit on protest with farmers

अंबिकापुर. MLA slaps case: रामानुजगंज विधायक द्वारा सहकारी बैंक के 2 कर्मियों को थप्पड़ मारने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। थप्पड़ मारने के विरोध में सहकारी बैंक के कर्मचारी 2 दिन तक सामूहिक अवकाश पर रहे। इससे 100 करोड़ का व्यवसाय प्रभावित हुआ। इधर विधायक ने भी समर्थकों व किसानों के साथ रामानुजगंज में सहकारी बैंक प्रबंधन पर भ्रष्ट कार्यप्रणाली का आरोप लगाते हुए धरना दिया। इस मामले में सरहुल पर्व में शामिल होने आए सीएम भूपेश बघेल से जब सवाल किया गया तो उन्होंने इतना ही कहा कि आपस में बैठकर मामला सुलझा लेना चाहिए।


गौरतलब है कि रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह ने 3 अप्रैल को रामानुजगंज केन्द्रीय सहकारी बैंक के शाखा परिसर में बैंक के 2 कर्मचारियों को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए थे।

इसके बाद से ही जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक कर्मचारी संघ विधायक पर कार्रवाई की मांग हेतु लगातार विरोध कर रहा है। संभाग भर के 29 शाखाओं के कर्मचारी लगातार 2 दिन तक सामूहिक अवकाश पर रहे। इससे दो दिनों में करीब 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।

सहकारी बैंक प्रबंधन के खिलाफ विधायक के नेतृत्व में प्रदर्शन
इधर विधायक बृहस्पत सिंह की अगुवाई में बलरामपुर विकासखंड एवं रामचंद्रपुर विकासखंड के किसानों की उपस्थिति में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा रामानुजगंज पर भ्रष्ट कार्यप्रणाली का आरोप लगाकर लेकर किसान आक्रोश आंदोलन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार जब से बनी है तब से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों के हित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। ऋण माफी से लेकर अन्य कई ऐसे कार्य हुए, जिससे किसानों के चेहरे पर मुस्कान है।

जिस प्रकार से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा रामानुजगंज की लंबे समय से भ्रष्ट कार्यप्रणाली चली आ रही है इससे किसानों में गहरा आक्रोश है। मुझे बहुत ही पीड़ा हुई जब जिला सहकारी बैंक शाखा रामानुजगंज में बुजुर्ग किसान जिनका हाथ भी टूटा था, उनके साथ दुव्र्यवहार हुआ। इस प्रकार का कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं आपकी लड़ाई 24 घंटे लडऩे के लिए तैयार रहता हूं।


प्रदर्शन में ये रहे शामिल
इस दौरान किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास दुबे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष रिपुजीत सिंह, यासीन अंसारी, पार्षद अशोक जायसवाल, नन्हे लाल गुप्ता, जसवंत सिंह, मंगलेश प्रजापति, समर बहादुर सिंह, मुन्ना गुप्ता, सनोज दास, मोनू ठाकुर, इंद्रजीत दीक्षित, राजा चौबे,

विनोद तिवारी, राजेंद्र श्रीवास, संजीव गुप्ता, शैलेश गुप्ता, सलीम खान, राहुल जीत सिंह, परम मिंज, प्रेम सागर सिंह, करमचंद सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एनएसयूआई नेता अभिषेक सिंह एवं आभार प्रदर्शन जसवंत सिंह ने किया।

Published on:
Also Read
View All
Chhattisgarh BJP Rally: गृहमंत्री विजय शर्मा ने अंबिकापुर में भरी हुंकार, कहा- घुसपैठियों के नाम पर लोकतंत्र को अस्थिर करना चाहता है विपक्ष

Surguja Crime: बिजली गुल हुई तो बाहर निकल गए लोग, देखा तो ट्रांसफॉर्मर चोरी कर रहे थे चोर, 1 को दौड़ाकर पकड़ा, दूसरा भी गिरफ्तार

Ambikapur News: पत्नी को 15 साल के लडक़े के साथ आपतिजनक हालत में देख बौखला गया पति, दोनों को बेदम पीटा, 1 की मौत

Surguja Murder Case: जमीन बेचकर मां का दशगात्र करने पिता के सामने रखी शर्त, मना करने पर पेचकस घोंप कर मार डाला, बेटे को उम्रकैद

Ambikapur Fake Doctor: फर्जी डिग्री से महावीर अस्पताल में 2 साल से डॉक्टर की नौकरी, आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज